राज ठाकरे की हुंकार: MNS कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ी हनुमान चालीसा

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

राज ठाकरे की हुंकार: MNS कार्यकर्ताओं ने मस्जिद के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर पढ़ी हनुमान चालीसा

Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena, Udhav Thackrey, Loudspeaker Case
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे सरकार को लाउडस्पीकर पर तीन मई की डेडलाइन दी थी। राज ठाकरे ने कहा था कि 4 मई के बाद मैं किसी की नहीं सुनूंगा, लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो हम दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। अब आलम ये है कि राज ठाकरे के इस ऐलान को देखते हुए MNS के कार्यकर्ता कई जगह हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए इकट्ठा हुए हैं।

सोलापुर में एक मस्जिद के बाहर MNS वर्कर्स ने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस घमासान के बीच पुलिस ने एक हजार से ज्यादा MNS कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। इस बीच खबर ये भी है कि  MNS चीफ राज ठाकरे आज मीडिया को संबोधित करने वाले हैं। इस दौरान राज लाउडस्पीकर विवाद पर एक बार फिर अपना पक्ष रखेंगे। इस बीच नवी मुंबई शहर के MNS अध्यक्ष योगेश शेते को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नवनती राणा की रिहाई पर कोर्ट में सुनवाई आज- 

हनुमान चालीसा विवाद के चलते नवनीत राणा भी कईं दिनों से जेल में है। नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत पर अब किसी भी वक्त फैसला आ सकता है। मुंबई की सेशंस कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। राणा दंपती के वकील रिजवान मर्चेंच कोर्ट पहुंच चुके हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने जमानत का विरोध किया है। सरकारी वकील प्रदीप घरात भी कोर्ट पहुंचे हुए हैं। राणा दंपती पर राजद्रोह और दो समुदायों में नफरत फैलाने समेत कई संगीन आरोपों में केस दर्ज है।

लाउडस्पीकर समस्या नहीं

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के पुत्र और विधायक नितेश राणे ने कहा है कि लाउडस्पीकर असली समस्या नहीं है। असल समस्या रजा एकैडमी और PFI जैसे आतंकी संगठन हैं, जो जहर फैलाते हैं। उनके खिलाफ मिलकर लड़ाई लड़ना अब जरूरी हो गया है। हर किसी को एकजुट होकर आगे आना चाहिए और इन जैसे संगठनों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

 

Tags: Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena , Udhav Thackrey , Loudspeaker Case

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD