जोधपुर हिंसा पर बोले गिरिराज- UP और मध्यप्रदेश में ये सब होता तो अब तक इनका इलाज कर देते

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

जोधपुर हिंसा पर बोले गिरिराज- UP और मध्यप्रदेश में ये सब होता तो अब तक इनका इलाज कर देते

Jodhpur Violence, Jodhpur, Patiala Violence, Protest, Crime News, Jodhpur News, Eid 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जोधपुर , 03 May 2022

Last updated on: May 03, 2022, 00:00 IST

देशभर में हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही। पहले जहांगीरपुरी, फिर पटियाला और अब जोधपुर। जहां प्रदेश सरकार हालात संभालने की कोशिश में जुटी हुई है, वहीं बीजेपी ने इस मुद्दे पर गहलोत सरकार  पर करारा हमला बोला है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह  ने कहा कि यही घटना UP या मध्यप्रदेश में हुई होती तो अभी तक इलाज हो गया होता, लेकिन यहां तो कांग्रेस की सरकार है। ये खुद पत्थर फिकवा रही है।

बीजेपी नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में औरंगजेबी मानसिकता किस तरह हावी हो गई है, यह जोधपुर की घटना से साफ पता चलता। जालोरी गेट पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति से झंडा उतारकर विशेष तरह का झंडा फहराना और फिर पत्थरबाजी की घटना, बिना सत्ता के संरक्षण में संभव नहीं हो सकती है।

जोधपुर में क्या हुआ- 

जोधपुर के कई इलाकों में तलवारबाजी, पत्थरबाजी और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। आज पत्थरबाजी में एक और पुलिसकर्मी घायल हो गया, जबकि कल रात को 4 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हिंसा के विरोध में लोगों ने हनुमान चालीसा का भी पाठ करना शुरू कर दिया है। वहीं, शहर के कईं इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले, सोमवार रात को झंडे और लाउडस्पीकर लगाने को लेकर दो समुदायों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग जालोरी गेट इलाके में जुटकर फिर से उपद्रव करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया।

जहांगीरपुरी में भी हुई थी हिंसा-

जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने संदेह जताया कि बवाल के दौरान फायारिंग की गई। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि उपद्रवी भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए। सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी थी। इस पूरे मामले में पुलिस ने अब तक 30 बालिग और 3 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

Tags: Jodhpur Violence , Jodhpur , Patiala Violence , Protest , Crime News , Jodhpur News , Eid 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD