जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने 2 और आरोपियों को दबोचा.. यूनुस ने भीड़ को तलवारें बांटी थी

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने 2 और आरोपियों को दबोचा.. यूनुस ने भीड़ को तलवारें बांटी थी

Protest, Jahangirpuri violence, Jahangirpuri , New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जहांगीरपुरी , 02 May 2022

Last updated on: May 02, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा में पुलिस लगातार अपनी जांच को तेज कर रही है। 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर जुलूस के दौरान हुई सांप्रदायिक झड़पों के सिलसिले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  दिल्ली पुलिस ने सलीम चिकना के भाई यूनुस (48) और शेख सलीम (22) को गिरफ्तार कर लिया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दोनों जहांगीरपुरी के रहने वाले हैं। खबर है कि सीसीटीवी कैमरों में यूनुस भीड़ को तलवार बांटते हुए देखा गया है।

इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक तीन नाबालिगों समेत कुल 32 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।  जांच कर रही पुलिस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि हमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की। दोनों हिंसा के तुरंत बाद फरार हो गए थे लेकिन रविवार रात जहांगीरपुरी इलाके से पकड़े गए।

अंसार हिंसा का मुख्य आरोपी

ED ने जहांगीरपुरी हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार शेख और अन्य संदिग्धों की संपत्तियों की जांच के लिए मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया था। दरअसल, पुलिस के मुताबिक शेख को हिंसा के लिए विदेश से फंडिंग होने आशंका है। उसके पास पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक बड़ी हवेली भी है, जिसके बाद संपत्तियों की जांच की जा रही है।

बुलडोजर पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके के रहवासियों को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने नई दिल्ली नगर निगम (NMCD) की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई पर रोक को बरकरार रखते हुए अगले आदेश तक कोई कार्रवाई नहीं करने को कहा था। इस मामले पर सुनवाई दो हफ्ते बाद की जाएगी।

क्या है जहांगीरपुरी मामला- 

जहांगीरपुरी में शनिवार को यानी हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव हुआ। इस मामले में पुलिस ने संदेह जताया कि बवाल के दौरान फायारिंग की गई। डीसीपी नॉर्थ-वेस्ट उषा रंगनानी ने बताया कि उपद्रवी भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा। इस घटना में 8 पुलिसकर्मी सहित 9 लोग घायल हुए। सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।


 

Tags: Protest , Jahangirpuri violence , Jahangirpuri , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD