Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश सरकार एचआरटीसी को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध : बिक्रम सिंह

Bikram Singh, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने आज यहां हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों और निगम की कार्यप्रणाली में किए गए विभिन्न नवोमेशी प्रयासों पर विस्तृत चर्चा की गई।इस अवसर पर बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एचआरटीसी को सशक्त बनाने के लिए गत एक वर्ष के दौरान 673 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के कल्याण व उनकी लम्बित मांगों को पूर्ण करने के लिए प्रबंधन द्वारा सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने प्रबन्धन को एचआरटीसी के पेंशनरों को हर माह के प्रथम सप्ताह में पेंशन तथा कर्मचारियों को वेतन समयबद्ध प्रदान करने के निर्देश दिए।

बिक्रम सिंह ने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों व कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत लाभ शीघ्र ही प्रदान कर दिए जाएंगे। उन्होंने विभिन्न वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान एचआरटीसी में सबसे अधिक भर्तियां हुई हैं तथा पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति की गई है। 632 पीस मील वर्करों को अनुबन्ध पर लाया गया, 187 कर्मचारियों की सेवाएं नियमित की गई तथा 114 पात्र लोगों को करूणामूल्क आधार पर नियुक्ति प्रदान की गई है।उन्होंने एचआरटीसी प्रबन्धन के कर्मचारियों को व्यवहारिक आधार पर ओवरटाईम प्रदान करने तथा इस सम्बन्ध में हर समस्या का समाधान करने को भी कहा। 

उन्होंने कहा कि एचआरटीसी द्वारा बस अड्डों की मरम्मत तथा अन्य कार्यों के लिए इस वित्त वर्ष के दौरान 10.50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्कशाप की री-मॉडलिंग के साथ वहां हर तरह के कलपुर्जों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।उन्होंने परिवहन निगम की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए किए जा रहे विभिन्न नवोमेश प्रयासों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।निगम के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि निगम की कार्यप्रणाली में सुधार के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ अनेक पहल की गई है। उन्होंने कर्मचारी कल्याण के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में निगम के कार्यकारी निदेशक भूपेन्द्र अत्री, वरिष्ठ अधिकारी, हिमाचल परिवहन मजदूर संघ के राज्य अध्यक्ष प्यार सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी सुभाष वर्मा तथा संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: Bikram Singh , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD