Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पटियाला में झड़प के बाद पुलिस अफसरों का तबादला, मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala, Punjab Admin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

पंजाब के पटियाला के काली माता मंदिर के पास शुक्रवार को शिवसेना और खालिस्तान समर्थकों के बीच तीखी झड़प हुई थी। स्थिति को संभालने लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की थी और 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया गया था। अब मामले पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार ने पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए, सरकार ने शनिवार को पटियाला जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं और एसएमएस सेवाओं को बंद करने का आदेश दिया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (पटियाला रेंज), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का तबादला कर दिया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुखविंदर सिंह चिन्ना को नया महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि दीपक पारिक और वजीर सिंह को नया एसएसपी और एसपी नियुक्त किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि निहंगों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए दरगाह की ओर मार्च किया। पुलिस ने कहा कि निहंगों को रोकने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। 

शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश सिंगला ने आर्य समाज चौक से काली देवी मंदिर तक अलगाववादी विरोधी मार्च का नेतृत्व किया। वे खालिस्तान के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सिंगला ने कहा, 'शिवसेना पंजाब या भारत में कहीं भी खालिस्तान नहीं बनने देगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने का आह्वान किया था। इसके विरोध में हिंदू संगठनों शनिवार को पटियाला में बंद का आयोजन कर रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala , Punjab Admin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD