महबूबा का PAK राग, बोलीं- जितनी मर्जी फौज ले आओ, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करनी ही पड़ेगी

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

महबूबा का PAK राग, बोलीं- जितनी मर्जी फौज ले आओ, कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करनी ही पड़ेगी

महबूबा का कहना है कि बिना पाकिस्तान से बात किए कश्मीर के मुद्दे को नहीं सुलझाया जा सकता। वहीं महबूबा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कश्मीर को बर्बाद कर रही है।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

भाजपा की सरकार बनने के बाद महबूबा मुफ्ती की राह कभी आसान नहीं रही है। ये बात भी सच है कि महबूबा का प्यार पाकिस्तान के लिए समय-समय पर बाहर आता रहा है। अब एक बार फिर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान का राग अलाप रही हैं। मुफ्ती ने शुक्रवार को कहा कि घाटी में केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितनी भी फौज ले आएं, इससे कोई फायदा नहीं होने वाला। जम्मू कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान से बात करनी ही पड़ेगी। 

महबूबा का कहना है कि बिना पाकिस्तान से बात किए कश्मीर के मुद्दे को नहीं सुलझाया जा सकता। वहीं महबूबा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार कश्मीर को बर्बाद कर रही है। मुस्लिम मेजॉरिटी स्टेट होने की वजह से केंद्र सरकार हमारा वजूद खत्म करना चाहती है। हमें हर तरफ से कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।

महबूबा ने हाल में घटी सांप्रदायिक हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार घेरा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तो मजहब के नाम पर लोगों को बंदूक थमा दी गई। उनका आज भी बुरा हाल है। दुनिया में पाकिस्तान को कोई नहीं पूछ रहा। लेकिन हमनें क्या किया। भारत में क्या हुआ? लोगों को हिन्दू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाया जा रहा है। धर्म के नाम पर लोगों के हाथों में बंदूकें और तलवारें दी जा रही है। देश की ये स्थिति बिलकुछ भी ठीक नहीं है। हालात गंभीर है जिन्हें जल्दी कंट्रोल नहीं किया गया तो और गंभीर हो जाएंगे।

महबूबा यहीं नहीं रुकीं। देश में मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद पर भी महबूबा ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले हिजाब फिर लाउडस्पीकर आया। कुछ दिन बाद हलाल का मुद्दा उठा दिया जाएगा। अल्पसंख्यकों को हर जगह निशाना बनाया जा रहा है। उनके घरों पर बिना मतलब के बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। यही चलता रहा तो लोगों में नफरत फैलना लाजमी है।

आजतक की रिपोर्ट के अनुसार मुफ्ती ने कहा कि  AFSPA की वजह से घाटी के लोग परेशान हो गए हैं। सेंट्रल फोर्स को मिली स्पेशल पावर के बावजूद भी आतंकी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है। आम लोगों के अलावा सरपंच और राजनीतिक दलों के नेता आए दिन गोलियों के शिकार हो रहे हैं।  मेरे मुताबिक हमारे घर में ही कमी है, कहीं ना कहीं हम ही फेल हो रहे हैं। पास होना है तो शांति चाहिए, और शांति के लिए पाकिस्तान से कश्मीर मुद्दे पर बात करनी ही होगी।


 

Tags: Mehbooba mufti , Jammu and Kashmir , pakistan , bhartiya janta party , AFSPA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD