Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल : लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 20 रन से हराया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Mohsin Khan, Krunal Pandya, Lucknow, Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

मोहसिन खान (3/24) और क्रुणाल पांड्या (2/11) की शानदार गेंदबाजी के कारण यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 20 रन से हरा दिया। एलएसजी ने 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाए थे। पंजाब की ओर से बेयरस्टो (32) और मयंक अग्रवाल (25) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। लखनऊ की ओर से शानदार गेंदबाजी करने के लिए क्रुणाल पांड्या को 'मैन ऑफ द मैच' के पुरस्कार से नवाजा गया। एलएसजी द्वारा दिए गए जीत के लिए 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत धीमी रही। 

सलामी जोड़ी के रूप में शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। दुश्मंता चमीरा ने अपने ओवर में पंजाब को पहला झटका दिया। उन्होंने कप्तान मयंक अग्रवाल (25) को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। उनके बाद जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर आए। वहीं, टीम ने पॉवरप्ले में एक विकेट खोकर 46 रन बनाए। वहीं, दूसरे गेंदबाज रवि बिश्नोई ने पंजाब को दूसरा झटका शिखर धवन के रूप में दिया। बिश्नोई ने अपने पहले ओवर की तीसरी ही गेंद पर बल्लेबाज को क्लीन बोल्ड कर दिया। धवन ने 15 गेंदों में सिर्फ छह रन बनाए। उनके बाद भानुका राजपक्षा क्रीज पर आए। वहीं, मामूली लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम लड़खड़ाती दिख रही थी क्योंकि ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अपने ओवर में राजपक्षा को वापस पवेलियन भेजा। 

बल्लेबाज ने सात गेंदों में नौ रन बनाए। उनके बाद लिविंगस्टोन क्रीज पर आए। रवि बिश्नोई का तीसरा ओवर बेहद महंगा साबित रहा क्योंकि लिविंगस्टोन ने उनके ओवर में लगातार दो छक्के लगाए। उसके बाद गेंदबाज मोहसिन खान ने बल्लेबाज लिविंगस्टोन (18) को अपने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर चलता किया। हालांकि, बेयरस्टो क्रीज पर मौजूद थे। क्रुणाल पांड्या ने एक बार फिर शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने आखिरी ओवर में जितेश शर्मा को आउट किया। साथ ही ओवर में एक भी रन नहीं दिए। 14वें ओवर के बाद पंजाब पांच विकेट खो चुकी थी और 92 रन बना लिए थे। चमीरा ने पंजाब को बड़ा झटका दिया। उन्होंने शुरुआत से क्रीज पर टिके घाटक बल्लेबाज बेयरस्टो को आउट किया। 

इस दौरान बल्लेबाज आउट होने से पहले 28 गेंदों में 32 रन ही बना पाए। उसके बाद मोहसिन खान ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले रबाडा को बदोनी के हाथों कैच कराया और फिर आखिरी गेंद पर राहुल चाहर को चलता किया। 18वें ओवर पर पंजाब का स्कोर आठ विकेट पर 117 पर था। उनके बाद ऋषि धवन और अर्शदीप सिंह क्रीज पर आए। बेयर स्टो के आउट होने के बाद पंजाब ने मैच को गंवा दिया था। आखिरी ओवर में टीम को 31 रन की जरूरत थी। 

इस दौरान धवन ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका जड़ा, लेकिन 21 रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए और मैच को लखनऊ ने 20 रन से अपने नाम कर लिया। लखनऊ ने पंजाब को जीत के लिए आसान सा लक्ष्य दिया था, लेकिन एलएसजी के गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और एक के बाद एक विकेट झटकते चले गए। पंजाब ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 133 रन बनाए। गेंदबाज मोहसिन खान ने 3, चमिरा और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 और रवि बिश्नोई ने एक विकेट झटका।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Mohsin Khan , Krunal Pandya , Lucknow , Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD