Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पटियाला में शिवसेना, खालिस्तान समर्थित कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प, लगा कर्फ्यू

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Patiala  Police, Patiala, Patiala Clash
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के पटियाला शहर में काली माता मंदिर के बाहर हरीश सिंगला के नेतृत्व में शिवसेना के सदस्यों और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई। झड़प को रोकने की कोशिश में पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद हालात को काबू में किया। वहीं, अब कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पटियाला रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राकेश अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा, "अफवाहों के बाद तनाव शुरू हुआ कि कुछ प्रदर्शनकारियों पर हमला किया गया है।" प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि शिवसेना के खालिस्तान 'मुर्दाबाद मार्च' का विरोध करने के लिए दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे के सामने जमा हुए निहंगों ने खालिस्तान समर्थक नारे लगाते हुए मंदिर की ओर मार्च किया।

पुलिस ने कहा कि मंदिर की ओर जा रहे निहंगों को रोकने की कोशिश में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने झड़पों की घटना को अत्यंत निंदनीय और अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कड़े शब्दों में लोगों से लंबे पारंपरिक प्रेम, शांति, भाईचारे और सद्भाव को बनाए रखने के अलावा हर कीमत पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए लोगों से संकट की इस घड़ी में संयम बरतते हुए पुलिस और नागरिक अधिकारियों को भरपूर समर्थन और सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने साफ कहा कि किसी को भी राज्य में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मान ने ट्वीट किया, "पटियाला में झड़प की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैंने डीजीपी से बात की, क्षेत्र में शांति बहाल कर दी गई है। 

हम स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं और किसी को भी राज्य में अशांति पैदा नहीं करने देंगे। पंजाब की शांति और सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण है।" अपनी सरकार की ²ढ़ प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने कहा, "शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ भी नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि हम सभी पंजाब को देश में सबसे शांतिपूर्ण, सामंजस्यपूर्ण और समृद्ध राज्य बनाने के लिए नैतिक रूप से प्रतिबद्ध हैं।" एहतियात के तौर पर शनिवार सुबह तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष सिंगला ने आर्य समाज चौक से काली देवी मंदिर तक खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च का नेतृत्व किया। वे लोग खालिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। सिंगला ने कहा, "शिवसेना पंजाब या भारत में कहीं भी खालिस्तान नहीं बनने देगी। 

उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबंधित सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 29 अप्रैल को खालिस्तान के स्थापना दिवस को चिह्न्ति करने का आह्वान किया था।" झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आप सरकार को सलाह दी कि एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भाव सबसे जरूरी है। "पंजाब प्रयोग करने की जगह नहीं है।" पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा, "पटियाला में दो समूहों के बीच झड़पों के कारण पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति के बारे में चिंतित हूं। पटियाला के लोग शांतिप्रिय हैं और मैं उनसे अपील करता हूं कि वे उत्तेजित ना हों। उम्मीद है कि पंजाब पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी और सुनिश्चित करेगी कि कानून-व्यवस्था बनी रहे।" भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Patiala Police , Patiala , Patiala Clash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD