Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आईएएनएस समीक्षा : 'हीरोपंती 2': टाइगर, नवाज का कॉम्बिनेशन लाजवाब और मनोरंजक है

Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heropanti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

फिल्म : हीरोपंती 2, अवधि: 135 मिनटफिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और लिखित है

निर्देशक : अहमद खान, कलाकार: टाइगर श्रॉफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, तारा सुतारिया, अमृता सिंह और जाकिर हुसैन।

आईएएनएस रेटिंग: 4 स्टार

टाइगर श्रॉफ ने 'हीरोपंति' से अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने हरियाणा की गलियों से निकल कर एक लंबा सफर तय किया है, और फिल्म की दूसरी किस्त के साथ टाइगर वैश्विक हो गए हैं। कोरियोग्राफर से फिल्म निर्माता बने अहमद खान द्वारा निर्देशित, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की के बैनर तले बनी फिल्म में बड़े सेट, प्रभावशाली लोकेशन और ए.आर. रहमान के संगीत का इस्तेमाल किया गया है। फिल्म में एक महत्वाकांक्षी हैकर, बबलू राणावत (टाइगर श्रॉफ), वास्तव में परिणामों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करता है। वह अपने डिजिटल घोटालों से लोगों को ऑनलाइन बरगलाता है। वह इनाया (तारा सुतारिया) से प्यार करता है, जो अंतरराष्ट्रीय डिजिटल जालसाज लैला (नवाजुद्दीन) की बहन है।

लैला एक प्रतिभाशाली व्यक्ति है, जो एक ऐप (पल्स) विकसित करता है, और उपयोगकर्ताओं के बैंक विवरण चुराता है, लेकिन उसे किसी ऐसे व्यक्ति की आवश्यकता होती है जो इतिहास में सबसे बड़ी डकैती करने में उसकी मदद कर सके। इसमें उसका साथ बबलू देता है और बबलू को जल्द ही यह समझ में आ जाता है कि इनाया को डेट करने के लिए कुछ शर्तें पूरी करनी होंगी, अर्थात लैला के लिए काम करना और वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन 31 मार्च को ऐप के जरिए डकैती करने में उसकी मदद करना, उसके बाद ही उसे इनाया मिल सकती है। सब कुछ योजना के अनुसार चल रहा होता है। तभी अचानक बबलू एक पीड़ित से टकराता है जिसकी भूमिका अमृता सिंह ने निभाई है, जिसे बबलू ने हैकिंग के जरिए ठगा था। 

वह बबलू को अपने यहां ले जाती है और दोनों के बीच मां-बेटे का रिश्ता बन जाता हैं। नतीजा यह होता है कि लैला बबलू को मारने की कोशिश करता है। लेकिन कहानी इसके बाद ही नया मोड़ लेकर आगे बढ़ती है। एक प्रभावशाली कलाकारों की टुकड़ी, अच्छे बजट और अद्भुत प्रदर्शन के साथ, फिल्म आपका ध्यान खींचने में कामयाब होती है। वहीं फिल्म में डिजिटल धोखाधड़ी के मुद्दे को सूक्ष्मता से दिखाया गया है। 

हालांकि कहानी साइबर घोटालों के बारे में है, लेकिन यह मुद्दा पूरी तरह से फिल्म में स्पष्ट नहीं हो पाता है। टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में पकड़ बनाए रखी है और शानदार प्रदर्शन किया है। बॉलीवुड में कई चोरी आधारित फिल्में बनाई गईं हैं, लेकिन इससे पहले कभी किसी ने इस महत्वाकांक्षी पैमाने पर एक स्मार्ट डिजिटल डकैती एक्शन ड्रामा बनाने का प्रयास नहीं किया। फिल्म एक रॉक-सॉलिड फैमिली एंटरटेनर है।

 

Tags: Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heropanti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD