Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पैर टूटने के बाद भी अक्षय कुमार ने 'बड़े मियां छोटे मियां' की शूटिंग की पूरी

Akshay Kumar, Tiger Shroff, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bade Miyan Chote Miyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई (अनिल बेदाग) , 30 Mar 2024

Last updated on: Mar 30, 2024, 00:00 IST

पूजा एंटरटेनमेंट की अपकमिंग ब्लॉकबस्टर बड़े मियां छोटे मियां 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बड़े मियां छोटे मियां का बुखार पहले ही देश पर चढ़ चुका है और रिलीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया था। 

ट्रेलर में फिल्म के कुछ शानदार एक्शन सीन्स की झलक दिखाई गयी है और ओजी एक्शन सुपरस्टार्स को कुछ अविश्वसनीय एक्शन स्टंट करते हुए देखना एक अद्भुत अनुभव है। एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार का पैर टूट गया था, फिर भी उन्होंने पूरे समर्पण के साथ फिल्म की शूटिंग पूरी की। एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान अभिनेता को चोट लग गई, लेकिन उन्होंने शूटिंग जारी रखी और फिल्म की शूटिंग पूरी की। 

हम पहले से ही एक्शन सुपरस्टार अक्षय कुमार की कला के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और समर्पण को जानते हैं। पर्दे के पीछे की यह दिलचस्प कहानी इस बात का प्रमाण है कि कैसे एक्टर ने दर्शकों को एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिससे बड़े मियां छोटे मियां निस्संदेह साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म बन गई है।

एएजेड फिल्म के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट ने इस फिल्म को प्रेजेंट किया है। यह अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है। वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा, अली अब्बास जफर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 10 अप्रैल 2024 को ईद पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ, पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

 

Tags: Akshay Kumar , Tiger Shroff , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bade Miyan Chote Miyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD