Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

साढ़े चार साल के भीतर हुई बैकडोर भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करे प्रदेश सरकार : गौरव शर्मा

जेओए पेपर लीक होने पर आम आदमी पार्टी ने साधा सरकार पर निशाना, परीक्षा होने से पूर्व हर बार होता है पेपर लीक, रद्द हो पेपर : गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में पढ़े लिखे बेरोजगारों के युवाओं के साथ प्रदेश सरकार किस तरह से खिलवाड़ कर रही है इसका जीता जागता नमूना एक बार फिर कल देखने को मिला है। जहां रविवार को सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा, पेपर से पहले ही लीक हो गया। जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) की परीक्षा पेपर लीक होने पर आम आदमी पार्टी ने सीधे तौर पर सरकार पर निशाना साधा है।पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए,जयराम सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, सरकार किस तरह से युवाओं के प्रति संवेदनहींन है जहां आए दिनों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जहां परीक्षा होने से पूर्व हर बार पेपर लीक होता है लेकिन पेपर लीक होने पर सरकार उसे रद्द नहीं करती बल्कि सिर्फ चंद लोगों को गिरफ्तार कर खानापूर्ति करती है।

गौरव शर्मा ने कहा कि आज बड़े अखबार में बड़ी बड़ी खबर छपी है कि सुंदरनगर के निजी एमएलएसएम कॉलेज में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट की परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक हो गया है। शातिर ने प्रश्नपत्र के मोबाइल से फोटो खींचकर व्हाट्सएप पर वायरल कर दिए गए। इस मामले में निजी स्कूल के एक शिक्षक समेत छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लेकिन प्रदेश सरकार के एक सचिव का कहना है  कि यह एक ही कॉलेज का मामला है, ऐसे में परीक्षा रद्द नहीं होगी। उन्होंने पूछा कि पेपर रद्द क्यों नहीं होगा क्या इसमें अधिकारी भी शामिल है।उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि परीक्षा से पूर्व आजतक जीतने भी पेपर लीक हुए उसमें जरूर कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है जिसके पीछे सरकार का कोई बड़ा हाथ है। लेकिन सरकार के अधिकारी उसे पकड़ने के बजाय सिर्फ निचले स्तर के कर्मचारी की गिरफ़्तारी कर पर्दा डालने के लिए की जाती है। लेकिन बड़े नेकसेस का भंडाफोड़ नहीं कर पा रहे हैं।गौरव शर्मा ने बताया कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की सात अप्रैल को होने वाली यूजी की परीक्षाओं के प्रश्नपत्र चार अप्रैल को लीक होने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। 

एक डिग्री कॉलेज और तीन संस्कृत कॉलेजों में पेपर लीक हुए थे। इसकी भी जांच नहीं हुई। लेकिन सरकार ने इसकी आढ़ में बैकडोर एंट्री से अपने चहेतों को फायदा पहुंचा है जिसकी भी जांच होनी चाहिए।गौरव शर्मा ने कहा कि इससे पहले मार्च माह में हिमाचल प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा हुई थी जिसका 5 अप्रैल को सोशल मीडिया पर एक व्हाट्सप्प चैट वायरल हुई थी और इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया था वायरल वीडियो मे दो युवक चर्चा कर रहे थे कि कोई व्यक्ति आठ से 10 लाख रुपये की मांग लिखित परीक्षा के लिए कर रहा है। लेकिन इसे भी रद्द नहीं किया गया है।इससे पहले 2020 में कंडक्टर भर्ती की परीक्षा हुई उसका भी पेपर लीक हुआ लेकिन सिर्फ एक को गिरफ्तार कर खानापूर्ति की गई। लेकिन परीक्षा न तो रद्द हुई और न ही कोई बड़ा गिरोह पकड़ा गया।गौरव शर्मा ने कहा कि सरकार की नियत पर आम आदमी पार्टी और प्रदेश के 10 लाख से ज्यादा बेरोजगारों को शक होता है कि आखिर परीक्षा से पहले पेपर कैसे लीक होता है। इस मामले को प्रदेश की भाजपा सरकार गंभीरता से ले अन्यथा आम आदमी पार्टी प्रदेश के युवाओं को लामबंद कर सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी। गौरव शर्मा ने प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के भीतर हुई बैकडोर एंट्रियों और भर्तियों पर श्वेत पत्र जारी करने की भी मांग की।   

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD