Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

पंजाब के संसाधनों को लूटने वाले अब बख्शे नहीं जाएंगे : मालविंदर सिंह कंग

एक-एक माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हो: मालविंदर सिंह कंग

Malwinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab,Dr Sunny Singh Ahluwalia, Govinder Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने राज्य में भू माफियाओं के खिलाफ मान सरकार की कार्रवाई का स्वागत किया है।  पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि पंजाब के बहुमूल्य संसाधनों और संपत्ति को लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। शुक्रवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कंग ने कहा कि मान सरकार पंजाब से माफिया राज को जड़ से खत्म करने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान उनके साथ प्रवक्ता, डॉ सनी सिंह अहलूवालिया और गोविंदर मित्तल भी मैजूद थे।मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देश पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मोहाली के गांव अभीपुर में 29 एकड़ पंचायती जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। इस जमीन पर पिछले 15 सालों से भू माफिया ने कब्जा किया हुआ था। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले जनता से वादा किया था कि आप की सरकार बनने के बाद पंजाब से माफिया राज को खत्म किया जाएगा और जनता के पैसे को जनता पर खर्च किया जाएगा। 

अपने वादे पर खरा उतरते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनके मंत्री भू माफियाओं पर कार्रवाई कर रहे हैं।एक सवाल के जवाब में कंग ने कहा कि एक- एक माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे राजनीतिक रूप से कितने भी प्रभशाली क्यों न हों। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार का उद्देश्य पंजाब को हर तरह के माफिया से मुक्त कराना है ताकि लूट और भ्रष्टाचार  को हमेशा के लिए रोका जा सके और मान सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। मोहाली में 29 एकड़ की  पंचायती जमीन से कब्जा हटाना मान सरकार की एक अच्छी शुरुआत है। अवैध कब्जे के खिलाफ सरकारी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।देश में बढ़ते बिजली संकट पर बोलते हुए कंग ने केंद्र सरकार को घेरा और कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जनता से नया भारत बनाने का वादा किया था लेकिन आज उनका यह 'न्यू इंडिया' अंधकार में जी रहा है। आज हर राज्य में रोजाना 10 से 15 घंटे के बिजली के कट लग रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से  जल्द जल्द से बिजली उत्पादन बढ़ाकर इस समस्या का समाधान करने की मांग की।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Govinder Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD