Irrfan Khan Death Anniversary: पर इस वीकेंड देखें इरफान खान की टॉप 5 फिल्में

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Irrfan Khan Death Anniversary: पर इस वीकेंड देखें इरफान खान की टॉप 5 फिल्में

Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Irrfan Khan , Irrfan Khan Death Anniversary , D Day , Madaaari , Hindi medium , Paan Singh Tomar , The Lunchbox
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

दो साल पहले, हमने बॉलीवुड के एक महान कलाकार इरफान ​​इरफान खान को खो दिया। उनकी दुखद मौत ने प्रशंसकों और इंडस्ट्री को सदमे में छोड़ दिया। 29 अप्रैल, 2020 को कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद इरफान खान का निधन हो गया। अभिनेता ने दर्शकों के लिए हमेशा ही अद्भुत और सराहनीय काम किया है। एक्टर ने अपने दो दशक के करियर में एक से बढ़कर एक रोल्स किए और दुनियाभर में नाम कमाया है। आज इरफान खान(Irrfan Khan) को गुजरे हुए पुरे 2 साल हो चुके हैं। इसी बीच उनको याद करने के लिए हम आपके लिए इस वीकेंड उनके द्वारा की गई टॉप 5 फिल्मों के बारे में बातएंगे ताकि रक बार फिर हम उनको और उनके काम की तारीफ़ से उन्हें याद कर सकें।

इरफान खान की 5 फिल्मों की लिस्ट नीचे दी गई है जिसे आप ऑनलाइन भी देख सकते हैं।


1 लंचबॉक्स (The Lunchbox - Amazon Prime Video)


दि लंचबॉक्स है एक दो ऐसे लोगों की कहानी जो कि एक दूसरे से कभी नहीं मिले लेकिन फिर भी एक दूसरे को पसंद करने लगे। वः एक दूसरे को जानते तक नहीं थे । कहते हैं कि आप रास्ता कोई भी चलो लेकिन आपकी मंजिल आपको ढ़ूंढ़ ही लेती है चाहे आप कितनी भी कोशिश करो भागने की लेकिन कदम वहीं रुकेंगे जहां आपकी किस्मत में लिखा होगा। कुछ ऐसा ही होता है दि लंचबॉक्स के हीरो मिस्टर साजन फर्नाडीज और इला की जिन्हें किस्मत डिब्बेवाले की एक गलती की वजह से एक दूसरे के करीब ले आती है।


2 पान सिंह तोमर(Paan Singh Tomar Netflix)


पान सिंह तोमर उन कठोर चीजों की कहानी को दर्शाता है जो एक भयानक समाज एक व्यक्ति को करने के लिए प्रेरित कर सकता है। इरफान खान फिल्म में प्रशंसित करेक्टर को निभाते हैं जो गरीबी के कारण फौज में भर्ती होता है, भूख मिटाने के लिए रेस के ट्रैक पर दौड़ता है, देश के लिए मेडल जीतता है, लेकिन फिर अचानक बंदूक उठाकर डाकू बन जाता है। यह फिल्म एक सच्ची घटना पर अधारित है।


3 हिंदी मीडियम (Hindi medium - Disney + Hotstar)


राज (इरफान खान) और मीता बत्रा (सबा कमर) अपनी बेटी पिया को एक पॉश स्कूल में एडमिशन दिलाने के लिए तरस जाते है। जिसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। बच्ची की एडमिशन के लिए वह आमिर से जरोब बन जाते है ताकि वह कोटे से अपनी बेटी की एडमीशिन करवा सकें हालांकि सभी को शिक्षा का अधिकार है, यह फिल्म उन वास्तविकताओं पर प्रकाश डालती है जो लोगों घोखा धड़ी से दूसरों का हक़ मारकर अपना हक़ जमा लेते हैं।


4 मदारी (Madaari - ZEE 5)


निर्मल (इरफान खान) एक आदमी जिसने सरकार की लापरवाही के कारण अपने बेटे को खो देता है , बदला लेना चाहता है और गृह मंत्री के दस साल के बेटे का अपहरण कर लेता है। इसके बाद उन्होंने प्रशासन को अपनी मांगों को पूरा करने के लिए मजबूर किया। खान की दमदार एक्टिंग आपको बीच-बीच में अपनी आंखें भी नहीं झपकाने पर मजबूर कर देगा। यह सच में एक देखने वाली फिल्म है।


5 द-डे (D-Day - Amazon Prime Video)


इंडियन खुफिया एजेंसी रॉ के पास लबे अरसे से पक्की खबर रही है कि इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड इरफान (ऋषि कपूर) पाकिस्तान के कराची शहर में छुपा हुआ है। नई दिल्ली में रॉ के चीफ अश्विनी राव (नासिर) इरफान को उसके गुनाहों की सजा दिलवाने के मकसद से इंडिया लाने का सीक्रिट प्लान बनाते हैं। इस मिशन को कामयाब करने के मकसद से अश्विनी की एजेंसी के जांबाज एजेंट वली खान (इरफान खान) पिछले नौ सालों से अपनी फैमिली के साथ कराची में डेरा डालते हैं। फिल्म दिग्गज कलाकारों और शानदार प्रदर्शनों से भरी हुई है।


अंत में दोस्तों आज हमने इस आर्टिकल में इरफ़ान खान को याद करते हुए उनके द्वारा की हुए फिल्मों में टॉप 5 फिल्मों के बारे में बात की है। यदि आपने आप इन फिल्मों को डिजिटल प्लेटफॉर्म(digital platform) पर देख सकते हैं। अगर आपने इसे पहले ही देख लिया है, तो आप इसे दोबारा देखकर अपनी यादों को जरूर ताजा कर सकते हैं।

English : Top 5 Movies Of Irrfan Khan To Watch This Weekend

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Irrfan Khan , Irrfan Khan Death Anniversary , D Day , Madaaari , Hindi medium , Paan Singh Tomar , The Lunchbox

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD