Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों के प्रयासों से विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरा हिमाचल: जगत प्रकाश नड्डा

कांगड़ा आगमन पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Jagat Prakash Nadda, Suresh Kashyap, BJP President, Kangra, Gaggal Airport , Nagrota Bagwan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कांगड़ा , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और राज्य के कल्याण को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के साथ यह भी सुनिश्चित कर रही है कि हिमाचल प्रदेश विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के रूप में उभरे। यह सब केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकारों के कारण सम्भव हो पाया है। यह बात सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने हाल ही में देश के चार राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली विशाल जीत के बाद आज कांगड़ा जिले के नगरोटा बगवां में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन रैली को संबोधित करते हुए कही।जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत राज्य के 9.37 लाख किसानों को 6000 रुपये प्रति वर्ष प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान राज्य में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत 8.37 लाख से अधिक पानी के कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि पिछले 40 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 8 लाख पानी के कनेक्शन ही दिए गए। उन्होंने कहा कि हिमकेयर योजना के अन्तर्गत 5.40 लाख से अधिक और सहारा योजना के तहत 18,000 से अधिक मरीज़ों को पंजीकृत किया गया है।जगत प्रकाश नड्डा ने उनके उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए जिले के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांगड़ा जिला न केवल ‘वीर भूमि’ है, बल्कि एक देवभूमि भी है, क्योंकि यह कई शक्ति पीठों की स्थली है। उन्होंने मातृभूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के स्वतन्त्रता सेनानियों और वीर सैनिकों को भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कांगड़ा चित्रकला को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कारीगरों के प्रयासों की भी सराहना की।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में देश और प्रदेश का निर्बाध विकास सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं की सोच हमेशा विकासोन्नमुखी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है क्योंकि भाजपा सरकार ने हमेशा सर्व स्पर्शी विकास को प्राथमिकता प्रदान करते हुए सक्रियता से कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार भारत को ‘विश्व गुरू’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि खसरा, जापानी बुखार, पोलियो टीकों के आविष्कार के वर्षों बाद इनका लाभ भारत को मिला, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के नौ महीने के भीतर ही कोरोना वैक्सीन का स्वदेशी टीका तैयार किया गया। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को 185 करोड़ से अधिक निःशुल्क टीके उपलब्ध करवाने के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में टीकों का निर्यात भी किया गया। उन्होंने प्रदेश की पात्र आबादी को कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक देने में देश का पहला राज्य बनने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के 80 करोड़ से अधिक लोगों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार यूक्रेन में फंसे देश के 24000 से अधिक विद्यार्थियों को वापस लाने में भी सफल रही, जिनमें से करीब 430 विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी विद्यार्थी अपने वाहनों पर भारतीय झंडा फहराकर यूक्रेन से बाहर निकलने में सफल रहे। उन्होंने कहा कि यह बदलते हुए नए भारत की तस्वीर है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम नेतृत्व के कारण ही संभव हुआ है।

जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समाज के कमज़ोर वर्गों और कल्याणकारी लाभों से वंचित लोगों को सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया है। जिसके फलस्वरूप चार राज्यों में भाजपा की जीत सुनिश्चित हुई। उन्होंने कहा कि 37 वर्षों के बाद कोई भी सरकार उत्तर प्रदेश में पुनः सत्ता में आने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों को 389 सीटों तथा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने वाली सभी 377 सीटों पर अपनी ज़मानत गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई सरकार उत्तराखंड में अपनी सरकार को दोहराने में सफल हुई है। उन्होंने कहा कि मणिपुर में पहली बार भाजपा ने अपने बूते पर जीत सुनिश्चित कर सरकार बनाई है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने हमेशा प्रदेश के हितों की अनदेखी की जबकि दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान परियोजनाओं के लिए केंद्र व राज्य के हिस्सेदारी का 90:10 के अनुपात को भी बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष औद्योगिक पैकेज भी प्रदान किया गया था।उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान कोल बांध परियोजना में भी में शुरू की गई थी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इसे राज्य को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के पश्चात ही लुहरी परियोजना का कार्य भी तीव्र गति से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि अटल सुरंग भी प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उपहार है। 

उन्होंने कहा कि इस सुरंग के बनने से अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि आई.आई.एम. और एम्स जैसी महत्वकांक्षी परियोजनाएं भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान स्वीकृत की गई। केन्द्र में भाजपा सरकार के कारण ही प्रदेश के चम्बा, सिरमौर, हमीरपुर तथा मण्डी ज़िलों में चिकित्सा महाविद्यालय स्वीकृत हुए हैं। ऊना में पी.जी.आई. सेटेलाईट केन्द्र और प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर ट्रॉमा सेन्टर शीघ्र ही बनकर तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की डबल इंजन सरकार के कारण यह सभी महत्वकांक्षी परियोजनाएं सम्भव हो पाई हैं।उन्होंने कहा कि धर्मशाला स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत 194 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा कमज़ोर और पिछड़े वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकासात्मक कार्यों को लोगों के बीच प्रचारित करने का आग्रह किया।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का कांगड़ा आगमन पर गग्गल हवाई अड्डे से नगरोटा बगवां में रैली स्थल तक गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि धरती पुत्र जगत प्रकाश नड्डा विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग हर पार्टी कार्यकर्ता की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कार्य करने की मधुर स्मृतियां है। उन्होंने कहा कि एक विनम्र पृष्ठभूमि का सामान्य व्यक्ति दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व कर सकता है, यह केवल भाजपा में ही संभव है, क्योंकि अन्य सभी दल एक विशेष परिवार या क्षेत्र तक ही सीमित हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि यह राज्य के लोगों का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं और राज्य की विकासात्मक आवश्यकताओं के प्रति हमेशा संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान राष्ट्रीय नेतृत्व ने सुनिश्चित किया कि देश में कोई भी व्यक्ति भोजन, मास्क, सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक चीजों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी महामारी के दौरान जरूरतमंदों को 50 लाख से अधिक मास्क प्रदान कर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास सदैव स्मरण करेगा कि महामारी के संकट काल में किसने देश को इस परीक्षा की घड़ी में सफलतापूर्वक बाहर निकाला।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से ही देश स्वदेशी वैक्सीन विकसित करने और दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान आरम्भ करने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने यह भी सुनिश्चित किया कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। प्रदेश पात्र आयु वर्ग के शत-प्रतिशत टीकाकरण के मामले में भी देश में प्रथम स्थान पर रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकारों की विकासोन्मुखी नीतियों और कार्यक्रमों के कार्यान्वयन के कारण ही भाजपा देश के उन पांच राज्यों में से चार राज्यों में फिर से सरकार बनाने में सफल रही, जहां हाल ही में चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस जीत के बाद कांग्रेस नेता इन चार राज्यों में मिली करारी हार के बाद निद्रा में चले गए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का वर्तमान कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, सहारा योजना, हिमकेयर, शगुन योजना आदि योजनाएं समाज के कमजोर वर्गों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर व्यय किए गए 400 करोड़ रुपये की तुलना में वर्तमान राज्य सरकार इस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त और राज्य की महिलाओं को एचआरटीसी बसों में यात्रा पर बस किराए में 50 प्रतिशत की छूट देने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू जल उपभोक्ताओं को निःशुल्क पानी उपलब्ध करवाने का भी निर्णय लिया है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि 207 करोड़ रुपये लागत से निर्मित धर्मशाला रोपवे से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी काफी सुविधा प्राप्त हो रही है और धर्मशाला में 100 करोड़ रुपये की लागत से कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चामुंडा मंदिर के जीर्णाद्धार और रख-रखाव पर 10.50 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं।सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकारों ने विकास को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि पिछले सवा चार वर्षों के दौरान हिमाचल प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा 2022 के विधानसभा चुनाव में मिशन रिपीट के लक्ष्य को प्राप्त करने में निश्चित रूप से सफल होगी।नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर स्वागत किया।सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, सांसद किशन कपूर, राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, सहप्रभारी संजय टंडन, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, संगठन महामंत्री पवन राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, विधायक, भाजपा नेता, विभिन्न अग्रणी संगठनों के महासचिव, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Jagat Prakash Nadda , Suresh Kashyap , BJP President , Kangra , Gaggal Airport , Nagrota Bagwan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD