दुनिया" /> साऊदी अरब पहुंचे पाकिस्तान के नए PM शहबाज शरीफ.. मस्जिद में घुसते ही लगे 'चोर-चोर' के नारे

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

साऊदी अरब पहुंचे पाकिस्तान के नए PM शहबाज शरीफ.. मस्जिद में घुसते ही लगे 'चोर-चोर' के नारे

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ साऊदी अरब के दौरे पर हैं। लेकिन वहां भी उनकी फजीहत हो गई। जी हां शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे।

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साऊदी अरब , 29 Apr 2022

Last updated on: Apr 29, 2022, 00:00 IST

दुनिया के गिने चुने देश ऐसे हैं जहां पाकिस्तान की फजीहत नहीं होती है। इन दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ साऊदी अरब के दौरे पर हैं। लेकिन वहां भी उनकी फजीहत हो गई। जी हां शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को देखकर मदीना में मस्जिद-ए-नबावी में चोर-चोर के नारे लगे। 

दरअसल हुआ यूं कि पीएम अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर  सऊदी अरब पहुंचे। वहां उन्हें देखकर सैकड़ों लोग चोर-चोर के नारे लगाने लग गए।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पाकिस्तान की एक लोकल न्यजू वैबसाइट The Current ने अपने ट्विटर आकउंट से पोस्ट किया था।  यह नारे तब लगाए गए जब प्रतिनिधिमंडल को मस्जिद-ए-नबावी में आते देखा गया। खबर ये भी है कि घटना के बाद पुलिस ने सभी नारे लगाने वालों को गिरफ्तार कर लिया है।

ये देखें वायरल वीडियो- 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के अपने पहले तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सऊदी दौरे पर उनके साथ दर्जनों अधिकारी और राजनीतिक नेता आए हैं। घटना के बारे में ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, गर्वित पाकिस्तानियों, कृपया हमारे पीएम और उनके पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) अपराधियों के गिरोह का सऊदी अरब में ऐसा शानदार स्वागत होते देखकर प्रसन्न हों।

बता दें कि पाकिस्तान में हाल ही में प्रधानमंत्री बदले हैं। पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान थे लेकिन वह नेशनल असेंबली में अपनी सरकार के लिए विश्वास मत हासिल नहीं कर पाए, जिसके कारण उन्हें हटना पड़ा और अभी शहबाज शरीफ प्रधानमंत्री हैं।

5 शादियां कर चुके हैं जनाब, पहली पत्नी थी फर्स्ट कजिन

शहबाज शरीफ अब तक कुछ 5 शादियां की हैं। शहबाज शरीफ की पहली पत्नी का नाम नुसरत शहबाज हैं, जिनके बेटे हमजा शहबाज और दो बेटियां हैं। वह शहबाज की फर्स्ट कजिन भी हैं। उनकी दूसरी पत्नी आलिया हैं, जिनकी एक बेटी हैं। आलिया से शहबाज शरीफ तलाक ले चुके हैं। उनकी तीसरी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता तहमीना दुर्रानी हैं। 19 साल पहले शहबाज और तहमीना की शादी हुई थी। शाहबाज शरीफ ने तहमिना दुर्रानी से भी चोरी-छिपे शादी की थी। बाद में जब इसकी चर्चा हुई तो उन्होंने कुबूल किया कि उन्होंने तहमिना दुर्रानी से शादी कर ली है।

शाहबाज शरीफ अभी दो पत्नियों नुसरत और तेहमीना दुर्रानी के साथ रहते हैं। शाहबाज तीन पत्नियों आलिया हनी, निलोफर खोसा और कुलसुम हई को तलाक दे चुके हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पत्‍नी आलिया हनी को घर पहुंचने में देरी न हो इसके लिए उन्‍होंने पंजाब में एक फ्लाईओवर बनवा दिया। इसे 'हनी ब्रिज' के नाम से जाना जाता है।

 

Tags: pakistan , prime minister , slogan , shahbaz sharif , saudi arabia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD