सचिन पायलट की सोनिया गांधी को दो टूक- राजस्थान में CM बदलो, वरना पंजाब वाले हाल हो जाएंगे

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

सचिन पायलट की सोनिया गांधी को दो टूक- राजस्थान में CM बदलो, वरना पंजाब वाले हाल हो जाएंगे

राजस्थान की राजनीति में बहुत कुछ उथल-पुथल होने वाला है। राजस्थान में दिसंबर 2023 को विधानसभा चुनाव होने हैं। अब खबर है कि 2023 से पहले राजस्थान के सीएम गहलोत हटाए जा सकते हैं। सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से लगातार गांधी परिवार के साथ मीटिंग कर रहे हैं।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

राजस्थान , 28 Apr 2022

Last updated on: Apr 28, 2022, 00:00 IST

राजस्थान की राजनीति में बहुत कुछ उथल-पुथल होने वाला है। राजस्थान में दिसंबर 2023 को विधानसभा चुनाव होने हैं। अब खबर है कि 2023 से पहले राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत हटाए जा सकते हैं। सचिन पायलट पिछले कुछ दिनों से लगातार गांधी परिवार के साथ मीटिंग कर रहे हैं। पायलट ने सोनिया गांधी से कहा कि गहलोत को हटाने में देरी नहीं करनी चाहिए।  यदि देरी हुई राजस्थान में पंजाब जैसे हालात हो जाएंगे।

सचिन पायलट ने सोनिया गांधी से कहा है कि वह जल्द से जल्द राजस्थान के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ताकि होने वाले राज्य के चुनावों में पार्टी की सत्ता वापसी सुनिश्चित हो सके। मौजूदा हाल ये है कि CM गहलोत के नेतृत्व से जनता खुश नहीं है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार  सचिन पायलट ने सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता तो राजस्थान भी कांग्रेस पंजाब की तरह हार सकती है। आपकी  जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब में भी आनन-फानन में चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था। लेकिन कांग्रेस का ये पैंत्रा काम नहीं आया और पंजाब में कांग्रेस को बुरी तरह से हार का सामना कना पड़ा।

गहलोत का बड़ा बयान-

सोनिया गांधी से सचिन पायलट की मुलाकात के बाद अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया था। गहलोत ने एक कार्यक्रम में कहा था, मैं जब से मुख्यमंत्री बना हूं, तब से अपना परमानेंट इस्तीफा सोनिया गांधी के पास रख दिया है। जब मुख्यमंत्री बदलना होगा, तो किसी को कानों-कान खबर तक नहीं होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन पायलट ने पिछले कुछ हफ्तों में गांधी परिवार के साथ तीन बैठकें की हैं। पायलट ने आलाकमान को कहा है कि इस काम में देरी हुई तो पंजाब की स्थिति राजस्थान में दोहराई जाएगी। आपको बता दें कि इससे पहले सचिन पायलट राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री थे। लेकिन 2020 में जब उन्होंने पार्टी से बगावत की तो, उन्हें दोनों पदों से हाथ धोना पड़ा। पिछले दो साल में कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी छोड़कर जा चुके हैं, ऐसे में इसे अहम माना जा रहा है। जब राहुल गांधी के सबसे करीबी सहयोगियों की बात आती है तो अब केवल सचिन पायलट ही बचे हैं। क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया, जितिन प्रसाद जैसे नेता कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

सचिन पायलट ने गांधी परिवार को स्पष्ट कर दिया है कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। जब कांग्रेस ने 2018 का राजस्थान चुनाव जीता था, तब उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया था। उनकी जगह अनुभवी अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाया गया। इसके दो साल बाद वह अपने समर्थक 18 विधायकों को लेकर दिल्ली में ढेरा डाल लिया, हालांकि, उन्हें फिर मनाया गया। अब राजस्थान में ये हालात हैं कि सचिन पायलट की बगावत जारी और गहलोत सरकार पतन की ओर बढ़ रही है।


 

Tags: sachin pilot , sonia gandhi , priyanka gandhi , ashok gehlot , rajasthan , chief minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD