बाबा रामदेव के योग शिविर में रवि को दिल दे बैठी थीं नवनीत राणा, गजब है ये Love Story

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

बाबा रामदेव के योग शिविर में रवि को दिल दे बैठी थीं नवनीत राणा, गजब है ये Love Story

राजनीति में उतरने से पहले नवनीत एक कामयाब मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया। साल 2011 में उन्होंने अमरावती के बडनेरा विधानसभा से विधायक रवि राणा से शादी की थी।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

इन दिनों  महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद Navneet Rana सुर्खियों में हैं। नवनीत मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहती थी। शिवसैनिकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका और फिर मुंबई पुलिस ने भी नवनीत और उनके पति रवि राणा को हिरासत में ले लिया। नवनीत और उनके पति पुलिस हिरासत से कब बाहर आएंगे इसकी फैसला कोर्ट 29 अप्रैल को करेगा। नवनीत हमेशा से चर्चा मे रही हैं, कभी अपनी सुंदरता को लेकर तो कभी अपनी लव स्टोरी को लेकर। उन्हें सुर्खियों में बने रहना बखूबी आता है। 

राजनीति में उतरने से पहले नवनीत एक कामयाब मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया। साल 2011 में उन्होंने अमरावती के बडनेरा विधानसभा से विधायक रवि राणा से शादी की थी।  नवनीत कौर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत साल 2014 में की थी। जहां वे NCP के टिकट पर पहली बार 2014 में लोकसभा का चुनाव लड़ रही थीं, लेकिन हार गईं। 

बाबा रामदेव से पूछकर लेती हैं अपनी जिंदगी के अहम फैसले- 

नवनीत 2019 के लोकसभा चुनाव में युवा स्वाभिमान पार्टी से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर MP बनीं। नवनीत शुरू से ही बाबा रामदेव की फैन रही हैं और बाबा के साथ जुड़ी रही हैं। बताया जाता है कि वे बाबा रामदेव की बड़ी प्रशंसक होने के साथ ही उन्हे अपने पिता समान मानती हैं। अपने सारे बड़े फैसले वो रामदेव बाबा से पूछ कर ही लेती हैं। नवनीत राणा की अपने पति और विधायक रवि राणा से मुलाकात भी आश्रम के एक योग कैंप में हुई थी। जहां वह रवि राणा को दिल दे बैठीं और दोस्ती के बाद दोनों की लव स्टोरी शुरू हो गई। 

यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई। इसके बाद दोनों ने साल 2011 में रवि राणा से सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी कर ली। इस समारोह में एकसाथ 3200 जोड़ों की शादी हुई थी। इनकी शादी ने भी जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थी, क्योंकि यह पहली बार था जब किसी चर्चित अभिनेत्री ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शादी की थी। इस शादी में राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण, बाबा रामदेव और सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रतो राय जैसी हस्तियां शामिल हुई थीं। 

ऐसा रहा सफर-

राजनीति में आने के बाद यहां भी वो अक्सर अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में बनी रहती हैं। नवनीत राणा वैसे तो मूल रूप से पंजाब की रहने वाली हैं, क्योंकि उनके माता-पिता पंजाबी थे। पिता एक आर्मी अफसर थे, वहीं उनकी मां गृहणी हैं। हालांकि अब उनका पूरा परिवार महाराष्ट्र में रहता है। नवनीत ने कन्नड़ फिल्म 'दर्शन' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। फिर तेलुगु फिल्म चेतना, जग्पथी, गुड बॉय और 2008 में भूमा में भी बतौर एक्ट्रेस काम किया था। एक इंटरव्यू में नवनीत राणा ने कहा था कि उन्होंने बचपन से एक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। जिसके लिए उन्होंने 12वीं पास करने के बाद पढ़ाई तक छोड़ दी थी।


 

Tags: navneet rana , love story , ravi rana , baba ramdev , actress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD