Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल के साथ बातचीत की

हिमस्खलन बचाव एवं प्रशिक्षण के माध्यम से कठिन क्षेत्रों में तैनात सेना के जवानों का जीवन बचाने के लिए उनकी सराहना की

Rajnath Singh, Union Defence Minister, Defence Minister of India, BJP, Bharatiya Janata Party, Raksha Mantri, Tiranga Mountain Rescue Team, TMR, Army
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 26 अप्रैल, 2022 को नई दिल्ली में तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू दल (टीएमआर) की एक टीम के साथ बातचीत की। हेमंत सचदेव द्वारा स्थापित किया गया टीएमआर वर्ष 2016 से कार्यरत भारतीय सेना से संबद्ध एक गैर-लाभकारी संगठन है। यह अत्यधिक कुशल और योग्य हिमस्खलन बचाव पेशेवरों की कई टीमें उपलब्ध कराता है, जो सर्दियों के मौसम में बर्फ से ढके तथा कठिन क्षेत्रों में सहायता के लिए तैनात होते हैं। पर्वतीय इलाकों में भारतीय सेना के कर्मियों को समर्पित इन टीमों की हिमस्खलन से बचाव एवं प्रशिक्षण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम के दौरान श्री राजनाथ सिंह को टीएमआर की विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। 

रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के जवानों के जीवन को हिमस्खलन जैसे खतरों से बचाने के अलावा जागरूकता बढ़ाने और उन्हें प्रशिक्षण देने के लिए टीएमआर की सराहना की। उन्होंने तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू टीम को उन सैनिकों के लिए ताकत का स्रोत बताया, जो कठिन क्षेत्रों में तैनात हैं और हिमस्खलन जैसी विभिन्न चुनौतियों से घिरे हुए होते हैं। उन्होंने इस तथ्य की भी सराहना की कि जिन स्थानों पर टीएमआर तैनात है, वहां सैनिकों की कोई जान हानि नहीं हुई है। रक्षा मंत्री ने बल देकर कहा कि टीएमआर के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि आने वाले समय में जलवायु परिवर्तन के कारण हिमस्खलन जैसे खतरे बढ़ सकते हैं।

रक्षा मंत्री ने टीएमआर द्वारा किए जा रहे कार्यों को सरकार और नागरिक समाज के बीच साझेदारी का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक राष्ट्र विकास के पथ पर तभी आगे बढ़ता है जब सरकार और नागरिक समाज मिलकर कार्य करते हैं। श्री सिंह ने कहा कि सरकार और नागरिक समाज वे पहिए हैं जिन पर चलकर देश चहुंमुखी सतत विकास के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे, सैन्य अभियान महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल बीएस राजू और अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Rajnath Singh , Union Defence Minister , Defence Minister of India , BJP , Bharatiya Janata Party , Raksha Mantri , Tiranga Mountain Rescue Team , TMR , Army

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD