Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारत के साथ दोस्ती का एक बेहतरीन क्षण : यूके पीएम

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, United Kingdom, Borish Johnson, Rashtrapati Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि यह भारत के साथ दो सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच दोस्ती का एक बेहतरीन क्षण है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत हुआ और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। औपचारिक स्वागत के बाद मीडिया से बात करते हुए जॉनसन ने कहा कि भारत के साथ संबंध इतने मजबूत कभी नहीं थे। उन्होंने गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचने पर भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए गुजरात सरकार और लोगों को धन्यवाद दिया। उनके स्वागत के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री महात्मा गांधी की समाधि पर माल्यार्पण करने राजघाट पहुंचे।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री, जो भारत की दो दिवसीय यात्रा पर हैं, ब्रिटेन और भारत की रणनीतिक रक्षा, कूटनीतिक और आर्थिक साझेदारी पर बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जिसका उद्देश्य भारत में घनिष्ठ संबंधों को मजबूत करना और सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाना है। वह हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और बाद में प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। जॉनसन गुरुवार देर रात दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया। इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री गुरुवार को अहमदाबाद पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि यूके और भारतीय व्यवसाय शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग से लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र में लगभग 11,000 नौकरियों का सृजन करेंगे और एक अरब पाउंड का निर्यात करेंगे।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , United Kingdom , Borish Johnson , Rashtrapati Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD