Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

जहांगीरपुरी हिंसा: BJP नेता बोलीं- मैं मोहम्मद अंसार को नहीं जानती.. उसने गलती की है तो सजा दो

जहांगीरपुरी हिंसा मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस हिसारत में जहां मोहम्मद अंसार नए-नए खुलासे कर रहा है वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा मामला दिन ब दिन तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस हिसारत में जहां मोहम्मद अंसार नए-नए खुलासे कर रहा है वहीं राजनीतिक पार्टियों के नेता अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने शाम एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि आरोपी अंसार के तार बीजेपी से जुड़े हुए हैं और कहा था कि वह भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज के साथ नजर आया था। 

मंगलवार शाम हुए इस खुलासे के बाद सियासत गर्मा गई वहीं अब संगीता बजाज ने खुद आगे आकर इसपर अब सफाई पेश की है। उन्होंने कहा कि मेरा अंसार से कोई संबंध नहीं है, चुनाव के दौरान कई लोग तस्वीर खिंचाते हैं। तस्वीर में वो दिखाई दे रहा है इसका मतलब ये नहीं कि मेरी उससे कोई संबंध है। बहुत लोग तस्वीरें लेते हैं वो उन लोगों में से एक होगा, मुझे उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हैं।

एक चैनल से बात करते हुए संगीता बजाज ने कहा कि चुनाव के दौरान तो कई लोग ऐसे होते हैं जो नेताओं संग फोटो खिंचाते हैं। तस्वीर को देखने से पता चल रहा है कि तस्वीर काफी दूर से ली गई है। ऐसी तस्वीर तो कोई भी ले सकता है। मैं उसे नहीं जानती और न ही कभी उससे मिली हूं। ये सिर्फ राजनीति के लिए किया जा रहा है। गतली कोई भी करे कानून उसे सजा देगा। अगर अंसार ने गलती की है तो उसे सजा मिलनी ही चाहिए।

ये था पूरा मामला- 

आम आदमी पार्टी की नेता अतिशी ने मंगलवार को को एक ट्वीट किया था। ट्वीट में कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अतिशी ने लिखा था कि जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अंसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है। ये साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफी मांगे। भाजपा गुंडों-लफंगों की पार्टी है।

भारतीय जनता पार्टी ने इन आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि आप की नेता जहांगीरपुरी हिंसा में अपने कार्यकर्ताओं की भूमिका हटाने के लिए झूठ बोल रहे हैं। दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि मुख्य आरोपी अंसार जनवरी 2020 में ही बीजेपी छोड़ चुका था। विधानसभा चुनाव से पहले ही वह आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले चुका था। नवीन कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता 16 अप्रैल की घटना में अंसार के शामिल होने से उसके हिंदू विरोधी चेहरा जाहिर होने के बाद से इस तथ्य को छिपा रहे हैं। असल में सच्चाई ये है कि अंसार आम आदमी पार्टी से संबंध रखता है।

 

Tags: sangeta , bajaj , aap , leader , atishi , ansar , connection , bjp , jahangirpuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD