हिना रब्बानी, एक ऐसा नाम जो पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपने स्टाइल से चर्चा में रहने वाली हिना रब्बानी फिर से मंत्री बन गईं हैं। जी हां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की कैबिनेट ने आज शपथ ले ली है। पाकिस्तान जैसे देश, जहां पुरुषों को हर चीज में आगे रखा जाता है, उस देश में हिना रब्बानी खार ने मर्दों को पीछे छोड़कर राजनीति में एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। हिना रब्बानी खार पाकिस्तान की पॉलिटिक्स में एक पॉपुलर फेस हैं। न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि दुनिया में भी उनकी पहचान है। आज शहबाज शरीफ की कैबिनेट में 31 ने फेडरल मिनिस्टर और 3 ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट के तौर पर शपथ ली।
शहबाज की कैबिनेट में सबसे ज्यादा PML-N के 14 मंत्री शामिल हैं। इसके बाद बिलावल भुट्टो की पार्टी पीपीपी के 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है वहीं, JUI के 4, MQM के 2 और एक एक मंत्री BAP और जम्हूरी वतन पार्टी से लिया गया है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री के तीन सलाहकारों ने भी शपथ ली है। खास बात ये है कि हिना रब्बानी खार ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट के तौर पर शपथ ली।
हिना रब्बानी खार 2011 से 2013 तक पाकिस्तान की विदेश मंत्री रह चुकी हैं। हिना रब्बानी पाकिस्तान की पहली सबसे युवा विदेश मंत्री थीं। यूसुफ रजा गिलानी की सरकार में हिना रब्बानी खार को विदेश मंत्री बनाया गया था। उस वक्त उनकी उम्र मात्र 33 साल थी। अपने कार्यकाल में हिना रब्बानी खार को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
स्टाइल के चर्चे पूरी दुनिया में-
भारत दौरे के समय हिना रब्बानी खार ने 7 लाख का डिजाइनर बैग कैरी किया था, जिसकी खूब चर्चा हुई थी। हिना को दुनिसा के सबसे महंगे और लग्जरी ब्रांड्स के बैग्स पंसद हैं। हिना रब्बानी सिर्फ राजनीति में ही अव्वल नहीं हैं, बल्कि फैशन के मामले में भी वो अपने देश की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। पाकिस्तान में हिना को स्टाइल आइकॉन में शुमार किया जाता है। उनकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर ड्रेसिंग सेंस तक हर चीज सुपर क्लासी है। दुनिया उनके स्टाइल को कॉपी करती है।
वो सूट-सलवार में भी खुद को बहुत कॉन्फिडेंट और ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। हिना के सूट्स से लेकर उनके सनग्लासेस और बैग्स तक, हर चीज चर्चा में रहती हैं। सूट पर उनका हेयर स्टाइल, हेयर कलर और जूलरी सेलेक्शन कालिबेतारीफ होता है।
मशहूर हुए थे हिना रब्बानी खार और बिलावल भुट्टो के अफेयर के किस्से
सोशल मीडिया पर हिना और बिलावल के बीच रोमांस की तस्वीर भी वायरल हुई थी और ऐसा भी बताया गया की इसका एक वीडियो भी लीक हुआ था। दोनों के प्यार के खूब चर्चे थे। पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में दोनों के प्यार के चर्चे थे। हालांकि जो वीडियो लीक हुआ था उनकी पुष्टि नहीं हो पाई थी कि वो फेक था या रियल।