Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

गुस्से में पुतिन- ब्रिटिश PM बोरिस की रूस में एंट्री पर बैन लगाया

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, विदेश मंत्री लिज ट्रूस और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के रूस में आने पर बैन

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मॉस्को , 16 Apr 2022

Last updated on: Apr 16, 2022, 00:00 IST

रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 52वां दिन है। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों से राष्ट्रपति पुतिन काफी गुस्से में हैं। अब उन्होंने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और वरिष्ठ अधिकारियों के रूस में दाखिल होने पर पाबंदी लगा दी है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी AFP ने रूसी विदेश मंत्रालय के हवाले से दी है। रूस ने कहा है कि ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन, विदेश मंत्री लिज ट्रूस और अन्य कैबिनेट मंत्रियों के रूस में आने पर बैन लगा दिया है। 

युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। दो महीने होने वाले हैं, लेकिन अभी तक किसी भी देश की तरफ युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भी ज्यादा आक्रामक नजर आ रहे हैं। यूक्रेन के साथ खड़े अमेरिका को भी रूस ने चेतावनी दी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने माना है कि, जंग में उनके 3000 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई, तो 10 हजार घायल  हो गए। वहीं मैरियूपोल में भी हजारों नागरिकों के मारे जाने की खबर है।

 

824 नई कब्रें

रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर अभी भी कब्जा कर रखा है। इसमें से खेरसन भी है, जहां तीन मार्च से रूसी सैनिकों का कब्जा है। अब  British Center for Information Resilience (CIR) की ओर से एक रिपोर्ट जारी की गई। इस रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का जिक्र है, जो 28 फरवरी से 15 अप्रैल के बीच की हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि, इस अवधि में खेरसन में करीब 824 नई कब्रें दिखाई दी हैं। 

यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को हुआ काफी नुकसान

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई इलाकों में सड़कों को नुकसान हुआ है तो कई पुल भी तोड़ दिए गए हैं। वहीं रूसी सैनिक कई वाहन भी यूक्रेन में छोड़कर चले गए हैं। 

रूसी हमलों में अब तक 2982 नागरिकों की मौत- यूएन

रूस-यूक्रेन जंग के बीच संयुक्त राष्ट्र की ओर से दावा किया गया है कि, रूसी हमलों में यूक्रेन के 2982 नागरिकों की मौत हो गई। वहीं 2651 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि, वास्तविक आंकड़े इससे ज्यादा भी हो सकते हैं। 

पुतिन के बारे में खास बातें-

पुतिन को दुनिया की सबसे ताकतवर इंसान माना जाता है। पुतिन ने अपने देश के अधिकांश लोगों का विश्वास जीत रखा है। वर्ष 2000 में पुतिन को 53, 2004 में 70 फीसदी लोगों को वोट मिला था। रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव को 70 फीसदी लोगों का समर्थन प्राप्त है। एक पब्लिक ओपनियन के अनुसार साल 2014 में पुतिन की रेटिंग अपने शीर्ष स्तर पर पहुंच चुकी थी। वर्ष 2014 में 85.9 लोगों को वोट मिला है।

पुतिन की संपत्ति-

रूस के राष्‍ट्रपति ब्लादिमिर पुतिन की कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर यानी 5 लाख करोड़ रुपये है। पुतिन को 1,01,43,443 रुपये की सैलरी मिलती है। वे विश्व के अमीरों की सूची में शामिल हैं। पुतिन को महंगी घड़ी और घुड़सवारी का शौक है। हालांकि वे कहते हैं कि वे साधारण परिवार से थे और उनकी परवरिश भी वैसे ही हुई है। वे साधारण खाना खाते थे लेकिन संडे को उनकी मां बेहतरी भोजन बनाती थीं।

पुतिन के शौक-

पुतिन के शौक भी बहुत अलग हैं।  मछली मारना, घुड़सवारी, शेर का शिकार, तैरना और स्कूबा ड्राइविंग उनकी पसंदीदा शौक हैं। एक सिंगिंग टैलेंट शो में पुतिन ने जैज गाने गाकर लोगों का दिल जीत लिया था। रूस के राष्ट्रपति पुतिन को कुत्तों से बहुत ज्यादा प्यार है। उन्होंने अपने बुलगरियन शेफर्ड डॉग का नाम बफी रखा है। उन्होंने अपने कुत्ते का नाम रखने के लिए दुनिया भर से नाम मंगाए थे। अपने दूसरे कुत्‍ते का नाम उन्होंने यूमे रखा है।

 

Tags: boris , johnson , russia , russian

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD