Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

आईपीएल : हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ सात विकेट से जीता मैच, राहुल त्रिपाठी ने खेली धुंआधार पारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Sunrisers Hyderabad, Rahul Tripathi, Aiden Markram, Kolkata Knight Riders
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

ब्रेबोर्न स्टेडियम में यहां खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने सात विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 71 रन बनाए तो वहीं एडेन मार्करम 68 रन बनाकर नाबाद रहे, जो मैच को अंत तक ले गए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 94 रन की साझेदारी हुई। केकेआर ने आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। इस जीत को साथ हैदराबाद ने आईपीएल में यह तीसरी जीत हासिल की है। कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा दिए गए 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही। गेंदबाज पैट कमिंस ने अपने पहले ओवर में ही बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (3) को चलता किया। शर्मा के बाद राहुल त्रिपाठी ने केन विलियमसन के साथ पारी का जिम्मा संभाला। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस मैच में एक खास उपलब्धि अपने नाम की। उन्होंने आईपीएल करियर के अपने 2000 रन पूरे कर लिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ गेंदबाज आंद्र रसेल ने अपना पहला विकेट विलियमसन के रूप में चटकाया और हैदराबाद ने अपना दूसरा विकेट खोया। विलियमसन ने 16 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। हालांकि, त्रिपाठी एक तरफ अपना मैच खेलने में लगे हुए थे और दूसरी तरफ कप्तान के आउट होने के बाद एडेम मार्करम क्रीज पर थे। दोनों बल्लेबाज ने मैच को अंत तक ले जाने की कोशिश की। वहीं, सात ओवर के बाद हैदराबाद का स्कोर दो विकेट पर 59 रन था। वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में राहुल त्रिपाठी ने रन बटोरे, जिसमें बल्लेबाज ने दो छक्के और एक चौके के साथ कुल 18 रन बटोरे। 

दोनों खिलाड़ी टीम के स्कोर को लक्ष्य की तरफ ले गए। वहीं, त्रिपाठी 64 रन बनाकर खेल रहे थे और मार्करम 22 पर थे। तीसरे विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 94 रन की साझेदारी हुई। हालांकि, रसेल ने हैदराबाद को एक और बड़ा झटका दिया, जिसमें उन्होंने टीम के बड़े स्कोरर त्रिपाठी को चलता किया। त्रिपाठी वेंकटेश अय्यर के हाथों कैच थमा बैठे। राहुल ने चार चौके और छह छक्के की मदद से 37 गेंदों में 71 रन की पारी खेली। उनके बाद निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए आए और एडेन मार्करम के साथ मैच को समाप्त करने की योजना बनाई। वहीं, मार्करम ने अपना आईपीएल का दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए। त्रिपाठी के सहयोग और मार्करम द्वारा अंत में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से टीम ने सीत विकेट से अपनी तीसरी जीत हासिल की। मार्करम 36 गेंदों में चार छक्के और छह चौके की मदद से 68 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे और पूरन पांच रन बनाकर नाबाद रहे। टीम ने 17.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 176 रन बना लिए। इस जीत के बाद एसआरएच ने आईपीएल में दो अंक हासिल किए हैं। गेंदबाज आंद्रे रसेल ने दो विकेट चटकाए तो वहीं, पैट कमिंस ने एक विकेट चटकाया। बता दें, कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने जीत के लिए 176 रन का लक्ष्य रखा था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 175 रन बनाए थे। कोलकाता की तरफ से नितीश राणा ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 54 रन बनाए तो वहीं आंद्रे रसेल 25 गेंदों में 49 रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की तरफ से नटराजन ने सबसे अधिक तीन और उमरान मलिक ने दो विकेट झटके थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Sunrisers Hyderabad , Rahul Tripathi , Aiden Markram , Kolkata Knight Riders

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD