Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे काशी, परिवार के साथ गंगा आरती में हुए शामिल

Venkaiah Naidu, Muppavarapu Venkaiah Naidu, M Venkaiah Naidu, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाराणसी , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू परिवार के साथ दो दिवसीय काशी यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचे। अयोध्या से दर्शन-पूजन के बाद ट्रेन से बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे। ट्रेन कैंट स्टेशन स्थित प्लेटफार्म नंबर चार पर आई। शाम को गंगा आरती में शामिल हुए। उपराष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने की। मौके पर कई भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे। उपराष्ट्रपति बनारस स्टेशन से सीधे दशाश्वमेध घाट पर पहुंचे। यहां होने वाली गंगा आरती में शामिल हुए। इसके लिए दशाश्वमेध घाट पर भव्य तैयारी की गई है। वो शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद बरेका में दोपहर का भोजन करेंगे और यहां से वे पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्थल जाएंगे। 

स्टेशन परिसर में भरतनाट्यम, अयोध्या रामरथ फरवारी नृत्य, गाजीपुर का धोबिया नृत्य, बुंदेलखंड का राई लोकनृत्य के साथ कलाकारों ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और यूपी के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का स्वागत किया। गंगा आरती देखने के बाद उपराष्ट्रपति और उनका परिवार बरेका गेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान किए। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर बनी थ्रीडी फिल्म का अवलोकन करने के साथ ही उस परिसर में बने संग्रहालय को भी देखेंगे। देर शाम बाबतपुर से वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। उपराष्ट्रपति के वाराणसी आगमन को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Muppavarapu Venkaiah Naidu , M Venkaiah Naidu , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD