Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

रामलला के दरबार पहुंचे उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मंदिर निर्माण कार्य देखकर खुश हुए

Venkaiah Naidu, Muppavarapu Venkaiah Naidu, M Venkaiah Naidu, Vice President of India, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अयोध्या , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश दौरे के दूसरे दिन उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर निर्माण के कार्य की प्रगति को देखा। इस मौके पर राज्यपाल आंनदीबेन पटेल और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे। उप राष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू विशेष ट्रेन से लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से अयोध्या पहुंचे। उनको रवाना करने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक तथा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी पहुंचे थे। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर रामजन्मभूमि परिसर को भव्यता पूर्वक सजाया गया है। परिसर में पूरे दर्शन मार्ग से लेकर गर्भगृह को फूलों से सजाया गया है। दर्शन मार्ग पर उपराष्ट्रपति के स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया। उन्हें राममंदिर का मॉडल स्मृति चिह्न् के रूप में दिया गया। रामलला के पुजारियों द्वारा उपराष्ट्रपति को विधिवत पूजन-अर्चन कराया गया।

ट्रस्ट व कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने प्रजेंटेशन के जरिए उपराष्ट्रपति को राममंदिर निर्माण की प्रगति के साथ-साथ भव्यता व बेमिसाल तकनीकी से भी अवगत कराया। इससे पहले जिस ट्रेन से उपराष्ट्रपति चले हैं उसमें दो इंजन लगे थे। एक आगे और एक पीछे। चारबाग स्टेशन के एक नम्बर प्लेटफार्म से उनकी ट्रेन रवाना की गई। इस कारण दून एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों के प्लेटफार्म बदले गए। चारबाग स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। उपराष्ट्रपति नायडू तीन दिन की यूपी यात्रा के पहले दिन शाम को राजधानी लखनऊ पहुंचे। जहां रात को राज्यपाल ने नायडू के सममान में रात्रिभोज का आयोजन किया। इसमें मुख्यमंत्री अपने दोनों उपमुख्यमंत्रियों व अन्य सभी मंत्रियों के साथ शामिल हुए। नायडू अयोध्या से वाराणसी के लिए निकल जाएंगे। रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र ने उप राष्ट्रपति के आगमन को अयोध्या और राम मंदिर के लिए ऐतिहासिक बताया तथा कहा कि ट्रस्ट पूरे ह्रदय से उप राष्ट्रपति का स्वागत कर रहा है।

 

Tags: Venkaiah Naidu , Muppavarapu Venkaiah Naidu , M Venkaiah Naidu , Vice President of India , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD