Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रधानमंत्री संग्रहालय पर बोले पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजन - गौरव का क्षण, दूर होगी कई भ्रांतियां

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Pradhanmantri Sangrahalaya, Prime Ministers Since Independence
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

देश की राजधानी दिल्ली में सभी पूर्व प्रधानमंत्रियों के योगदान को समर्पित प्रधानमंत्री संग्रहालय के उद्घाटन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए पूर्व प्रधानमंत्रियों के परिजनों ने कहा कि यहां पर देश की बहुत बड़ी धरोहर को संजोया गया है। इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि इसके माध्यम से देश के लोगों को सच्चाई पता लगेगी और कई तरह की भ्रांतियां भी दूर होंगी। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे सुनील शास्त्री ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस संग्रहालय में देश की बहुत बड़ी धरोहर को संजोया गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसके माध्यम से लोग देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के बारे में तो जानेंगे ही साथ ही लोगों को यह भी पता लगेगा कि देश किन परिस्थितियों में साल दर साल तरक्की करता रहा है। आईएएनएस से बात करते हुए सुनील शास्त्री ने अपने पिता ( लाल बहादुर शास्त्री ) के प्रधानमंत्री के तौर पर कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि वो बता नहीं सकते कि वो अपने आपको कितना गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। 

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के बेटे नीरज शेखर ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि इस संग्रहालय से आने वाली पीढियां सच जान पाएगी और इससे कई तरह की भ्रांतियां भी दूर करने में मदद मिलेगी। आईएएनएस से बात करते हुए नीरज शेखर ने कहा कि पिताजी ( चंद्रशेखर ) ने आर्थिक संकट के दौर में देश की बागडोर संभाली थी। उन्होंने अपने छोटे से कार्यकाल में देश को संकट से बाहर निकालने का हर संभव प्रयास किया। लोगों को यह मालूम है कि उन्होंने सोना गिरवी रख दिया, लेकिन इस संग्रहालय से भ्रांतियां दूर होगी और लोगों को यह पता लगेगा कि किन कठिन परिस्थितियों में यह फैसला किया गया और भारत किन कारणों की वजह से इस हालात में पहुंच गया था। उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने लोकतंत्र को मजबूत करने की लड़ाई लड़ी , उनके बारे में इस संग्रहालय के जरिए लोग जान पाएंगे। यह आने वाली पीढ़ियों के लिए काफी लाभदायक होगा।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Pradhanmantri Sangrahalaya , Prime Ministers Since Independence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD