Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

आईपीएल 2022 : एलएसजी ने दिल्ली को छह विकेट से रौंदा, डी कॉक ने ठोका अर्धशतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Rishabh Pant, K.L. Rahul, Lucknow Super Giants
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Apr 2022

Last updated on: Apr 07, 2022, 00:00 IST

क्विंटन डी कॉक (80) और कप्तान केएल राहुल (24) की शानदार बल्लेबाजी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 15वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को छह विकेट से हरा दिया। टीम की ओर से कप्तान राहुल और डी कॉक के बीच 52 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, डीसी के गेंदबाज कुलदीप यादव ने दो विकेट झटके। दिल्ली टीम द्वारा दिए 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक ने पारी की शुरुआत की। वहीं, दिल्ली की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने टीम का पहला ओवर फेंका, जिसमें उन्होंने पांच रन दिए। केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक की जोड़ी ने लखनऊ को धीमी शुरुआत दिलाई और दिल्ली ने इस मैच में तीन ओवर में तीन नए गेंदबाज बदले, लेकिन उन्हें तीन ओवर में कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

मैच में डेब्यू कर रहे गेंदबाज एनरिक नोत्र्जे ने अपने पहले ही ओवर में 19 रन दिए, जिसमें तेजतर्रार बल्लेबाज डी कॉक ने उनके ओवर में तीन चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, पॉवरप्ले में लखनऊ ने बिना विकेट गंवाए 48 रन बना लिए थे और पहले विकेट के लिए कप्तान केएल राहुल और डीकॉक के बीच 50 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव अपने पहले ओवर में महंगे साबित हुए। उनके ओवर की पहली ही गेंद पर राहुल ने छक्का लगाया, हालांकि इसके बाद कुलदीप ने अगली पांच गेंदों में पांच रन दिए। वहीं, अपने दूसरे ओवर में कुलदीप यादव ने दिल्ली को राहुल के रूप में पहली सफलता दिलाई। बल्लेबाज 24 रन बनाकर खेल रहे थे और तभी उन्होंने यादव की गेंद को डक करने की कोशिश की, जिसमें पृथ्वी शॉ ने उनका कैच पकड़ा और वापस पवेलियन भेज दिया। उनके बाद एविन लुईस ने पारी का मोर्चा संभाला। वहीं, क्विंटन डी कॉक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

इस दौरान एविन लुईस ज्यादा देर तक डी कॉक के साथ टिक नहीं पाए और बल्लेबाज भी गेंदबाज ललित यादव के ओवर में अपना शिकार बन गए और कुलदीप यादव के हाथों कैच दे बैठे। लुईस 13 गेंदों में पांच रन ही बना सके। वहीं, उनके बाद दीपक हुड्डा क्रीज पर आए थे।वहीं, 16वें ओवर में एलएसजी को तीसरा झटका डी कॉक के रूप में लगा और कुलदीप यादव को यह दूसरी सफलता मिली। यादव ने शतक के नजदीक पहुंच चुके बल्लेबाज को सर्फराज खान के हाथों कैच कराया। इस दौरान डी कॉक ने एक महत्वपूर्ण पारी खेलते हुए 52 गेंदों में दो छक्के और नौ चौके की मदद से 80 रन बनाए। उनके बाद क्रुणाल पांड्या क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए।

19वें ओवर में दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाज रहमान के ओवर में 14 रन बटोरे और टीम को जीत की ओर ले गए, जहां टीम को आखिरी छह गेंदों में पांच रन की जरूरत थी। हालांकि, जीत की राह इतनी आसान नहीं लग रही थी। मैच ने एक बार फिर बाजी पलटी और 19वें ओवर की पहली ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने दीपक हुड्डा (11) को पटेल के हाथों कैच कराया। उनके बाद आयुष बदौनी क्रीज पर आए थे और एक चौका लगाकर मैच को और करीब ले गए। वहीं, 19वें ओवर की चौथी गेंद पर आयुष ने एक छक्का लगाकर मैच को लखनऊ की झोली में डाल दिया और इस दौरान टीम ने 19.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर आसानी से 155 रन बना लिए और मैच को छह विकेट से अपने नाम कर लिया। क्रुणाल पांड्या इस दौरान 19 रन बनाकर और आयुष 10 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाज ललित यादव और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट झटका। बता दें, दिल्ली ने अपनी पारी में 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 149 रन बनाए थे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Rishabh Pant , K.L. Rahul , Lucknow Super Giants

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD