Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सीएसके के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को खिलाड़ियों के समर्थन की जरूरत : रवींद्र जडेजा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Ruturaj Gaikwad, CSK, Ravinder Jadeja
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रवींद्र जडेजा ने टीम के खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन की जरूरत है। गायकवाड़ पिछले साल सीएसके के विजयी अभियान में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, उन्होंने 16 मैचों में 635 रन बनाए थे। उन्होंने 2021 में ऑरेंज कैप पाने के लिए सीएसके टीम के साथी फाफ डु प्लेसिस को सिर्फ दो रन से पीछे कर दिया था। हालांकि, गायकवाड़ रविवार रात को ब्रेबोर्न में पंजाब किंग्स के खिलाफ 180 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ एक रन पर आउट हो गए, जिसमें सीएसके लगातार तीसरे आईपीएल 2022 मैच में 54 रन से हार गई। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी उन्होंने 31 मार्च को एक रन बनाया, जबकि वानखेड़े में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल के शुरुआती मैच में गायकवाड़ शून्य पर आउट हो गए।

हालांकि रविवार को खुद शून्य पर आउट हुए जडेजा ने कहा कि गायकवाड़ को अपनी टीम के समर्थन की जरूरत है। जडेजा ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए थे। हमे गेंद से इसती अच्छी गति नहीं मिली, जो हम चाहते थे। हमें मजबूती के साथ वापसी करनी होगी। हमें ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन करने की जरूरत है। हम जानते हैं कि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं।" वहीं, शिवम दुबे के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा कि, "दुबे ने सभी मैचों में अच्छी बल्लेबाजी की। निश्चित रूप से हम अगले मैच में मजबूत होकर वापसी करेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे।" नौ अप्रैल को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Ruturaj Gaikwad , CSK , Ravinder Jadeja

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD