Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

चंडीगढ़, पंजाब को सौंपने के लिए भाजपा को छोड़ कर सदन द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास

मुख्यमंत्री और सदन के नेता भगवंत मान ने सदन में पेश किया प्रस्ताव

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

पंजाब विधान सभा में सदन के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चंडीगढ़, पंजाब को सौंपने के लिए केंद्र सरकार से अपील करता प्रस्ताव पेश किया गया जिसको सदन ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।सदन ने केंद्र सरकार से माँग की कि हमारे संविधान में दर्ज संघवाद के सिद्धांतों का सम्मान करते हुए ऐसा कोई भी कदम न उठाएं जिससे चंडीगढ़ प्रशासन और भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बी.बी.एम.बी.) जैसी अन्य सांझी सम्पतियों के संतुलन में विघ्न पड़ता हो। हालाँकि, भाजपा के विधायक अश्वनी शर्मा ने प्रस्ताव पर विचार-चर्चा में हिस्सा लेते हुए प्रस्ताव का विरोध किया और इसके बाद रोष के तौर पर विधान सभा से वॉकआउट कर गए।16वीं पंजाब सभा के पहले सैशन की एक दिवसीय विशेष बैठक के दौरान सत्ताधारी और विरोधी पक्षों के अलग-अलग सदस्यों की तरफ से उठाए नुक्तों को विचारने के बाद विचार-चर्चा को समेटते हुए भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इस सम्बन्ध में केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए सभी रास्ते तलाशेगी और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को मिलने का समय लेकर अपना पक्ष पेश करेगी जिससे पंजाब के बनते हकों की लड़ाई उचित नतीजे तक लड़ी जा सके।विरोधी पक्ष के सदस्यों को न्योता देते हुए भगवंत मान ने सभी पार्टियों को राजनैतिक विभिन्नताओं से ऊपर उठ कर खुलदिली से सहयोग और समर्थन देने की माँग की क्योंकि यह मसला बहुत संवेदनशील और जज़्बाती और सामाजिक नज़रिए से भी बहुत महत्वपूर्ण है। इस कारण बड़े सार्वजनिक हित में हम सभी को एक मंच पर इकठ्ठा होना चाहिए जिससे एकजुट होकर केंद्र सरकार से राज्य की वाजिब माँगें मनवाई जा सकें।

संसद मैंबर के तौर पर अपने बीते तजुर्बे को सांझा करते हुये भगवंत मान ने राज्य के सभी संसद सदस्यों और विधायकों को दक्षिणी राज्यों के नेताओं की तरह एकता और मेलजोल की भावना ज़ाहिर करने का न्योता दिया क्योंकि दक्षिण के नेता अपने-अपने राज्य के हकों की ख़ातिर निजी और संकुचित हित एक तरफ़ रख करके एकजुट होकर आवाज़ बुलंद करते हैं।भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर बरसते हुये भगवंत मान ने कहा कि इसकी लीडरशिप ख़ास कर पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी बंगाल जैसे राज्यों में बदलाखोरी की राजनीति करने पर तुली हुई है, जहाँ इसकी लीडरशिप अपनी सरकार बनाने के लिए लोगों का जनादेश हासिल करने में बुरी तरह असफल रही है।भगवंत मान ने केंद्र पर अपने राजनैतिक हितों की पूर्ति के लिए संघीय ढांचे के साथ छेड़छाड़ करके राज्यों को सौंपी शक्तियां हड़प्पने के लिए भी निशाना साधा। एक उदाहरण देते हुये उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन काले किसान विरोधी कानूनों को लागू किया और बाद में देश भर में किसानों के ज़बरदस्त विरोध के कारण दबाव में आकर उनको रद्द कर दिया।केंद्र की तरफ से पंजाब के साथ किये गए निराशाजनक और सौतेली माँ वाले सलूक का जिक्र करते हुये संसद मैंबर के तौर पर भगवंत मान ने एक घटना का वर्णन करते हुये बताया कि कैसे आतंकवादियों ने 2016 में पठानकोट एयरबेस पर हमला किया था और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ राज्य के पुलिस बल ने अपनी निजी सुरक्षा की परवाह किये बिना आतंकवादियों को ख़त्म करने में सहायता की और बहादुरी से हमले का जवाब दिया। मान ने हैरानी प्रकट करते हुये कहा कि केंद्र ने इस सम्बन्ध में राज्य को केंद्रीय सुरक्षा बल मुहैया करवाने के लिए 7.50 करोड़ रुपए का बिल बनाया था। उन्होंने कहा कि अंत में यह रकम समकालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के निजी दख़ल से उनके साथी संसद मैंबर साधु सिंह के साथ मुलाकात के बाद माफ कर दी गई थी। 

मान ने कहा, ‘‘यह बहुत ही विरोधाभासी है कि सरहदी राज्य जो आतंकवाद की मार झेल रहा है, को भी अपनी सुरक्षा के लिए मोटी रकम अदा करनी पड़ी है।’’ उन्होंने केंद्र को स्पष्ट करने के लिए कहा, ‘‘क्या आप पंजाब को देश का हिस्सा नहीं मानते?’’राज्य में नशे के मुद्दे के बारे बात करते हुये भगवंत मान ने कहा कि उनको इस बात की समझ नहीं लग रही कि राजस्थान की सीमा का 2.5 गुणा से अधिक क्षेत्रफल और जम्मू-कश्मीर की सीमा का आधे से अधिक हिस्सा पाकिस्तान के साथ लगता होने के बावजूद जहाँ कँटीली तार भी नहीं है, में नशे की कोई समस्या नहीं है जबकि पंजाब अभी भी नशे की बीमारी से जूझ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि यहाँ राज्य में ‘चिट्टा’ तैयार किया जा रहा है और ऐसी घिनौनी गतिविधियों में शामिल और पंजाबी नौजवानों की नस्लकुशी के लिए जि़म्मेदार व्यक्तियों का जल्द ही पर्दाफाश किया जायेगा।पंजाब को एक बार फिर से ‘रंगला पंजाब’ बनाने के लिए अपनी दृढ़ वचनबद्धता को दोहराते हुये भगवंत मान ने लोगों को अपनी सरकार में भरोसा जताने के लिए कहा और उनको विश्वास दिलाया कि उनके सपने जल्दी ही साकार होंगे और उनकी उम्मीदों को पूरा किया जायेगा।इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, कांग्रेसी विधायक प्रताप सिंह बाजवा, तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा, प्रगट सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा और सन्दीप जाखड़, ‘आप ’ विधायक प्रिंसिपल बुद्ध राम, अमन अरोड़ा, प्रो. बलजिन्दर कौर, जय किशन रोड़ी और जीवनजोत कौर, अकाली दल के विधायक मनप्रीत सिंह इआली और बसपा के विधायक नछत्र पाल ने भी प्रस्ताव पर विचार-विमर्श में हिस्सा लिया।

पंजाब विधान सभा की विशेष बैठक के दौरान पेश किया प्रस्ताव - ‘‘पंजाब पुनर्गठन एक्ट, 1960 के द्वारा पंजाब का पुनर्गठन किया गया था। जिसमें, पंजाब राज्य का पुनर्गठन हरियाणा प्रांत, चंडीगढ़ केंद्रीय शासित प्रदेश में किया गया था और पंजाब के कुछ हिस्से तब के हिमाचल प्रदेश, केंद्रीय शासित प्रदेश को दिए गए थे। तब से पंजाब राज्य और हरियाणा राज्य के प्रतिनिधियों को प्रशासनिक स्तर पर कुछ अनुपात देकर भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड जैसी सांझी सम्पतियों के प्रबंध में संतुलन बनाया गया था। केंद्र सरकार ने अपनी कुछ हाल ही की कार्यवाहियों में इस संतुलन को असंतुलित करने की कोशिश की है। हाल ही में केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के सदस्यों के पदों का इश्तिहार सभी राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के अधिकारियों को भेजा है, जबकि यह पद रिवायती तौर पर पंजाब और हरियाणा के अधिकारियों द्वारा भरे जाते हैं। इस तरह, चंडीगढ़ प्रशासन को हमेशा 60:40 के अनुपात में पंजाब और हरियाणा के अफसरों द्वारा व्यवस्थित किया गया है। परन्तु, हाल ही में केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में बाहर के अफसरों को तैनात किया है और चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों के लिए केंद्रीय सिविल सेवा नियम लागू किये हैं, जो अतीत में बनी सहमति समझ के बिल्कुल विरुद्ध हैं।चंडीगढ़ शहर को पंजाब की राजधानी के तौर पर अस्तित्व में लाया गया था। यदि पिछली मिसालें देखें तो जब भी किसी राज्य का विभाजन हुआ है, तो राजधानी मूल राज्य के पास रहती है। इसलिए पंजाब, मुकम्मल तौर पर चंडीगढ़ पंजाब को दिए जाने के लिए अपना दावा पेश करता रहा है।पहले भी इस सदन ने चंडीगढ़, पंजाब को देने के लिए केंद्रीय सरकार के पास विनती करते हुए बहुत सी प्रस्ताव पास किये हैं, सदभाव बनाऐ रखने के लिए और लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, यह सदन एक बार फिर चंडीगढ़ पंजाब को तुरंत देने के लिए केंद्रीय सरकार के पास मामला उठाने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश करता है। यह सदन, हमारे संविधान में दर्ज संघवाद के सिद्धांतों को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार को सिफारिश करता है कि वह केंद्र सरकार को विनती करे कि वह ऐसा कोई भी कदम न उठाये जिससे चंडीगढ़ प्रशासन और बी.बी.एम.बी. जैसी अन्य सांझा सम्पतियों के संतुलन में विघ्न पड़े।’’

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD