Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

 

अल्कराज ने गत चैंपियन हर्काज को हराया, मियामी ओपन के फाइनल में बनाई जगह

Sports News, Tennis, Tennis Player, Carlos Alcaraz, Miami
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मियामी , 02 Apr 2022

Last updated on: Apr 02, 2022, 00:00 IST

स्पेन के युवा कार्लोस अल्कराज ने शनिवार को मियामी ओपन के फाइनल में पहुंचने के लिए पोलैंड के गत चैंपियन ह्यूबर्ट हर्काज को 7-6 (5), 7-6 (2) से हरा दिया। यह 18 वर्षीय अल्कराज के करियर का सबसे बड़ा फाइनल होगा, जो दो हफ्ते पहले इंडियन वेल्स में उनके सेमीफाइनल रन से बेहतर होगा। वह पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 के फाइनलिस्ट नॉर्वे के कैस्पर रूड से भिड़ेंगे, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो को 6-4, 6-1 से हराया था। एटीपीटूर के अनुसार टूर्नामेंट के 37 साल के इतिहास में सबसे कम उम्र के चैंपियन बनने से एक जीत दूर अल्कराज ने कहा, "मैं अभी बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। 

यह मेरे बहुत मायने रखता है। जब आप बच्चे होते हैं तो कुछ ऐसा ही करने का आप सपना देखते हैं।"उन्होंने आगे कहा, "यहां मियामी में फाइनल में पहुंचना वाकई अच्छा है। मुझे यहां खेलना पसंद है। यहां के दर्शक अद्भुत है। मैं फाइनल में खेलने जा रहा हूं। मैं इसका आनंद लेने जा रहा हूं; यह एक शानदार फाइनल होने जा रहा है। हर्काज ने अपने प्रतिद्वंद्वी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, "निश्चित रूप से वह अपनी उम्र से कही ज्यादा अच्छा खेल रहे हैं। यह वास्तव में अविश्वसनीय है कि वह कैसे खेलते हैं, वह कैसे प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनके सामने एक अद्भुत करियर है।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Carlos Alcaraz , Miami

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD