Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कश्मीरी पंडितों का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, एसआईटी गठित कर दोषियों को फांसी देने का मांग

Protest, Agitation, Demonstration, Kashmiri Pandits, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कश्मीरी पंडितों ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, कश्मीरी पंडित समुदाय की मांग है कि कश्मीर में पंडितों के नरसंहार को मान्यता दी जाए और इसपर जल्द एसआईटी गठित कर दोषियों को तुरंत फांसी की सजा दी जाए। दरअसल फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' रिलीज होने के बाद से ही कश्मीरी पंडितों ने अपने लिए न्याय की आवाज बुलंद कर दी है। जम्मू कश्मीर में 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचारों और पलायन पर कश्मीरी पंडित आक्रोश में हैं और सरकार से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं। कश्मीर समिति दिल्ली के सदस्य कंवल चौधरी ने बताया कि, कश्मीरी पंडितों के साथ जो हुआ उसको मान्यता दी जाए और दोषियों को मौत की सजा मिले। 32 साल से दिल्ली में बैठे हुए हैं क्योंकि हमें जबरन कश्मीर से निकाला गया है। हम कब तक इस तरह से रहेंगे? हमें कश्मीर से इसलिए निकाला गया क्योंकि हमने उनकी बात नहीं मानी। 

कश्मीरी पंडित राकेश हांडू ने बताया कि, हमारे कातिलों पर एसआईटी बिठाई जाए और बिट्टा कराटे को फांसी की सजा दी जाए। इस मामले को 32 साल हो गए, सरकार क्या रही है ? हम कश्मीर फाइल्स का आभार व्यक्त करते हैं उन्होंने सबके सामने सच्चाई रखी। फास्ट्रैक में यह केस चले या उत्तरप्रदेश में इस केस को शिफ्ट कर दिया जाए, क्योंकि जो विकास दुबे का हाल हुआ वही इन दोषियों का होगा। सरकार की यदि हमारे केस में साफ नियत होगी तो जिस तरह यासीन मलिक का केस जम्मू कश्मीर से दिल्ली शिफ्ट किया गया है उसी तरह दिल्ली करदो। गृह मंत्रालय के मुताबिक, जम्मू कश्मीर सरकार का डेटा कहता है कि 44684 कश्मीरी विस्थापित परिवार राहत और पुनर्वास आयुक्त (विस्थापित) जम्मू के कार्यालय में पंजीकृत हैं। वहीं, वापस विस्थापित किए गए लोगों की जानकारी दें तो कश्मीरी विस्थापित परिवारों के पुनर्वास के उद्देश्य से जम्मू एवं कश्मीर सरकार ने 5 अगस्त 2019 से 1697 ऐसे व्यक्तियों को नियुक्ति प्रदान की है और इस संबंध में अतिरिक्त 1140 व्यक्तियों का चयन किया गया है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Kashmiri Pandits , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD