Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

महिला विश्व कप : साउथ अफ्रीका को लेकर फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batswoman, ICC Women World Cup, England, South Africa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

क्राइस्टचर्च , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

सलामी बल्लेबाज डेनी व्याट (129) और स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन (6/36) के शानदार प्रदर्शन की वजह से गुरुवार को यहां हेगले ओवल में गत चैंपियन इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका पर 137 से शानदार जीत के साथ आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। इंग्लैंड ने तीन हार के साथ अपने खिताब की रक्षा शुरू की थी, लेकिन अगले पांच मैच जीतने के लिए संघर्ष किया, जिसमें गुरुवार का सेमीफाइनल भी शामिल है और साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अब फाइनल में उनका सामना रविवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। एक प्रेशर वाले नॉकआउट मैच में 294 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, दक्षिण अफ्रीका कभी भी लक्ष्य हासिल करता हुआ नजर नहीं आया। तेज गेंदबाज अन्या श्रुबसोल ने अपने पहले दो ओवरों में दोनों सलामी बल्लेबाजों लौरा वोल्वार्ट और लिजेल ली को सस्ते में आउट किया। 

लारा गुडऑल और कप्तान सुने लूस ने दक्षिण अफ्रीका की पारी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश की, लेकिन इंग्लैंड ने पलटवार किया क्योंकि केट क्रॉस ने लूस को क्लीन बोल्ड कर दिया जबकि गुडऑल ने चार्ली डीन के खिलाफ स्कूप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद स्टंप पर जा लगी। एक्लेस्टोन ने छह विकेट लेकर 36 दिए, जिससे दक्षिण अफ्रीका 38 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हो गया। इससे पहले, इंग्लैंड की ओर से डेनी व्याट ने 125 गेंदों में 129 रन, सोफिया डंकले ने 72 गेंदों में 60 रन बनाए, जिससे इंग्लैंड का स्कोर 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 293 पहुंच गया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए उनके अनुभवी तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल (3/46) और मरिजान कैप (2/52) ने अच्छी गेंदबाजी की।

संक्षिप्त स्कोर :

इंग्लैंड ने 50 ओवरों में 293/8 (डेनी व्याट 129, सोफिया डंकले 60, शबनीम इस्माइल 3/46, मरिजन कैप 2/52) दक्षिण अफ्रीका को 38 ओवर में 156/10 (मिग्नॉन डू प्रीज 30, लारा गुडॉल 28, सोफी एक्लेस्टोन 6/36, अन्या श्रुबसोल 2/27)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batswoman , ICC Women World Cup , England , South Africa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD