Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मशाला में 63.37 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में सरस मेला-2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता की

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Mukhya Mantri Swawlamban Yojna,Dharamshala,Dr. Nipun Jindal, Vishal Nehria, Bikram Singh Thakur, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अन्तर्गत पिछले 3 वर्षों के दौरान राज्य में विभिन्न स्वरोजगार उद्यम स्थापित करने के लिए 100 करोड़ रुपये से अधिक धन राशि वितरित की गई है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज धर्मशाला पुलिस मैदान में सरस मेला-2022 के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेश के लोगों विशेषकर बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बहुत ही परिणामोन्मुखी साबित हुई है।जय राम ठाकुर ने महिलाओं से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आह्वान किया, क्योंकि पुरुष लाभार्थियों की तुलना में महिलाओं के लिए अनुदान की राशि अधिक है। उन्होंने कहा कि सरस मेला न केवल स्वयं सहायता समूहों के विभिन्न उत्पादों को बेचने के लिए एक मंच प्रदान करता है, बल्कि इससे विपणन के अवसर भी मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने 10 दिवसीय सरस मेला आयोजित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए प्रभावी कदमों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि स्वयं सहायता समूहों को अगले वित्तीय वर्ष से प्रत्येक को टॉप अप के रूप में 25000 रुपये का अतिरिक्त रिवाल्विंग फंड दिया जाएगा।

विधायक विशाल नैहरिया द्वारा धर्मशाला में ग्रीष्मोत्सव को फिर से शुरू करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को ग्रीष्मोत्सव आयोजित करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिये।मुख्यमंत्री ने सरस मेले में हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए सभी स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि स्वच्छता पुरस्कार योजना और बालिका गौरव पुरस्कार योजना के अन्तर्गत जिला कांगड़ा के विकास खंडों को पुरस्कार भी प्रदान किए।इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने 3.28 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के एमबीए ब्लॉक और राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला में   3.76 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्लॉक का शिलान्यास किया।उन्होंने 2.89 करोड़ रुपये की लागत से खनियारा से रक्कड़ वाया तिल्लू नड्डी सम्पर्क सड़क व मनूणी खड्ड पर निर्मित पुल, 1.04 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल कैरियर सेंटर और 3.63 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित शहरी आजीविका केन्द्र का लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री ने 24 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले आईएसबीटी धर्मशाला के नजदीक अत्याधुनिक बहुमंजिला पार्किंग, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत धर्मशाला में 4.48 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले सिटी कन्वेंशन सेंटर एवं पार्किंग, धर्मशाला में ई-बसों के लिए 13 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले चार्जिंग स्टेशन सहित सिटी बस डिपो, 5 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले ई-टॉयलेट्स के निर्माण तथा रख-रखाव और 2.29 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले प्री-सेग्रिगेटेड एमएसडब्ल्यू फीड स्टॉक आधारित बायो गैस प्लांट के शिलान्यास किए।धर्मशाला महाविद्यालय के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यतिथि के रूप में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल दुनिया का दौर इसलिए धर्मशाला महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल पुस्तकालय खोला जाएगा।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला महाविद्यालय का नाम भी शीघ्र ही किसी प्रसिद्ध महान व्यक्ति के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगामी तीन माह में ईवीएमस वेयरहाउस का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, इसके बनने के उपरांत ईवीएम को नवनिर्मित वेयर हाउस में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि एशियाई विकास बैंक प्लान के अर्न्तगत धर्मशाला में अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा, जिस पर 150 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध गंतव्य  के रूप में अपनी पहचान बनाई है और यह सम्मेलन केंद्र अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों और कार्यक्रमों के आयोजन में मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि 207 करोड़ रुपये की लागत से धर्मशाला-मैक्लोडगंज में निर्मित रोप-वे यहां आने वाले पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन कर उभरा है।इससे पूर्व, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि 10 दिवसीय सरस मेले के दौरान लगभग 2.50 करोड़ रुपये की बिक्री की गई है।उपायुक्त एवं आयुक्त मन्दिर डॉ. निपुण जिंदल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक करोड़ 16 लाख 2 हजार रुपये का चैक भी भेंट किया।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, सांसद सुरेश कश्यप, धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया, बैजनाथ के विधायक मुल्ख राज प्रेमी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, नगर निगम धर्मशाला के महापौर ओंकार नैहरिया, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, भाजपा के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण नाग, पुलिस अधीक्षक डॉ. कुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Mukhya Mantri Swawlamban Yojna , Dharamshala , Dr. Nipun Jindal , Vishal Nehria , Bikram Singh Thakur , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD