Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने साईं स्टेडियम धर्मशाला में चार दिवसीय अन्तर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता की

केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के देहरा और धर्मशाला परिसर में शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh,Suresh Kashyap,Vishal Nehariya, Shanta Kumar,SAI Stadium Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज साईं स्टेडियम धर्मशाला में चार दिवसीय अन्तर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शांता कुमार और उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह विशेष अतिथि के रूप में समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला और इस प्रतियोगिता से खिलाड़ी अच्छी यादें संजो कर वापिस जाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय की टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्मशाला जैसे पर्यटन शहर में खेलों का आयोजन बहुत लाभकारी है, क्योंकि इससे खिलाड़ी पर्यावरण के और अधिक निकट आते हैं। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएचपी) परिसर को स्थापित करने में विलम्ब हुआ, लेकिन अब बिना देरी किए देहरा और धर्मशाला दोनों ही स्थानों पर शीघ्र ही परिसर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कोविड-19 महामारी और टीकाकरण अभियान से प्रभावी ढंग से निपटने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने खेलों के विजेता और उप-विजेता टीमों को बधाई देते हुए मुम्बई टीम को स्वर्ण पदक और उप-विजेता टीम सावित्रीबाई फुले को रजत पदक से सम्मानित किया। इसी प्रकार शिवाजी विश्वविद्यालय कोल्हापुर और दवांगिर विश्वविद्यालय को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर कांस्य पदक प्रदान किया।जय राम ठाकुर ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विश्वविद्यालय का न्यूज लैटर भी जारी किया।पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (एचपीसीयू) के परिसर भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को जीत-हार की परवाह किए बिना खेल भावना से खेलना चाहिए। खेलों में सद्भावना के साथ भागीदारी जरूरी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें खेल भावना के साथ जीवन जीने के लिए प्रेरित किया और छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिनाइयां जीवन का अभिन्न अंग हैं। लेकिन हमें मुस्कुराते हुए इनका सामना करना चाहिए।

इससे पूर्व, मुख्य संरक्षक, कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने अतिथियों को शॉल और हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया।डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप कुमार ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।मुंबई विश्वविद्यालय, सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय पुणे को 18-12 से हराकर अंतर विश्वविद्यालय क्षेत्रीय पुरूष खो-खो चैंपियनशिप का विजेता बना। इस चैंपियनशिप का आयोजन केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश द्वारा एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली के तत्वावधान में किया गया।27 मार्च से आरम्भ हुई चार दिवसीय चैंपियनशिप में 4 जोन की कुल 16 टीमों ने भाग लिया। चैंपियनशिप के विभिन्न मुकाबलों के दौरान सुखदीप सिंह ने रेफरी, अमरीक सिंह और विजय कुमार ने अंपायर, अनिल शर्मा ने टाइम कीपर, सुरेंद्र सिंह और विमला देवी ने स्कोरर की भूमिका निभाई।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Suresh Kashyap , Vishal Nehariya , Shanta Kumar , SAI Stadium Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD