Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

दो दिनों की हड़ताल से लोगों को कई तरह की दिक्कतें, मंगलवार को जंतर -मंतर पर जमा होंगे बैंक कर्मचारी

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Bank Strike, New Delhi, India News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 28 Mar 2022

अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के निजीकरण की सरकार की योजना के विरोध में 28 और 29 मार्च को पूरे भारत में बैंकों की हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के कारण जिन लोगों को काम है, उन्हें मायूस होकर बैंक के बाहर से ही लौटना पड़ा रहा है। दरअसल केंद्र सरकार ने आईडीबीआई बैंक समेत दो बैंकों के निजीकरण का ऐलान किया है। सरकार ने पिछले बजट में ही इसकी घोषणा की थी, तभी से बैंक यूनियन निजीकरण का विरोध कर रहे हैं। तमाम यूनियनों की मांग है कि सरकार बैंकों के निजीकरण का प्रस्तावों वापस ले, वहीं चाइल्ड केयर लीव की मांग और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने से जुड़ी मांगो को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर के जनरल सेक्रेटरी कृष्णा कुमार ने बताया, हम दिल्ली के जंतर मंतर पर 29 मार्च को जमा होंगे और प्रदर्शन करेंगे। अभी हम दो दिन के हड़ताल पर हैं, इस देश के 20 करोड़ मजदूर हड़ताल पर हैं इसलिए हम यह हड़ताल कर रहे हैं। 

वहीं बैंकों के निजीकरण को लेकर हम यह हड़ताल कर रहे हैं। करीब 7 से 8 मांगों को लेकर यह सब हो रहा है। देशभर के सभी जगहों पर प्रदर्शन हो रहा है। हम सरकार के आर्थिक नीति के खिलाफ यह हड़ताल कर रहे हैं न कि सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हैं। न ही कोई राजनीति से जुड़ा यह हड़ताल है। दिल्ली स्थित पीएनबी बैंक के बाहर कई ग्राहक पैसे निकालने व अपने करीबियों को पैसे भिजवाने के लिए बैंक पहुंचे लेकिन हड़ताल के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। ग्राहकों की माने को उन्हें अभी बताया गया है कि बैंक हड़ताल है। यदि पहले पता होता तो शायद वे जल्द यह काम पूरा कर लेते। बैंक ग्राहक शिव नारायण ने बताया , पीएनबी बैंक में मेरा खाता है और मैं यहां पैसे निकलाने आया था लेकिन हड़ताल के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। मुझे इमरजेंसी में अपने गांव जाना था। साथ ही बैंकों के एटीएम मशीन भी काम नहीं कर रही हैं, इस कारण भी लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। बैंकों ने दरवाजे पर ही एक पत्र चस्पा करके हड़ताल की जानकारी दी है।

 इससे पहले साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक पहले ही 2 दिन बंद थे। इस हड़ताल से लोगों की दिक्कतें इस कारण भी बढ़ने वाली हैं। 26 मार्च को महीने का चौथा शनिवार था, जबकि 27 मार्च को रविवार था इस कारण बैंक पहले ही लगातार 2 दिन बंद रह चुके हैं। इस तरह लगातार 4 दिनों के लिए देश में बैंकिंग कामकाज ठप रहेगा। हालांकि बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर कुछ बैंक एसोसिएशन की तरफ से इस हड़ताल का ज्यादा असर न देखे जाने की भी बात कही गई है। वॉयस ऑफ बैंकिंग के फाउंडर अशवनी राणा ने बताया, 2 दिन की बैंक हड़ताल का पहले दिन ही कोई असर नहीं दिख रहा है, क्योंकि बैंक कर्मचारियों के यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की 9 यूनियंस में से केवल लेफ्ट समर्थित 3 बैंक यूनियंस, ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन, बैंक एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया और आल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन ने वाम समर्थित केंद्रीय श्रम संगठनों के समर्थन में बुलाई 28, 29 मार्च 2022 की हड़ताल में भाग ले रही हैं। बाकि 6 यूनियंस ने अपने को इस राजनैतिक हड़ताल से अलग रखा है।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Bank Strike , New Delhi , India News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD