Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बीरभूम हिंसा : सीबीआई ने 21 लोगों को किया नामजद, तृणमूल नेता का बयान दर्ज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Mar 2022

Last updated on: Mar 27, 2022, 00:00 IST

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई दिल दहलाने वाली आगजनी की घटना की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 21 आरोपियों को सूची तैयार की है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनारुल हुसैन का नाम भी शामिल है। सीबीआई के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि रामपुर हाट के सरकारी गेस्ट हाउस में एजेंसी के अस्थायी कैम्प कार्यालय में नामजद आरोपी अनारुल हुसैन के साथ पूछताछ करके उसका बयान रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इस हिंसक घटना में हुसैन संलिप्तता का हवाला देते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने भी पहले इस मामले में आरोपियों की सूची तैयार की थी और सीबीआई की आरोपियों की सूची भी लगभग समान है। कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सीबीआई अधिकारियों की अगुवाई में फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने 25 मार्च को घटनास्थल से नमूने एकत्रित किए थे। 

कोर्ट के आदेश से पहले पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया था और साथ ही 10 लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया था। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और अन्य दलों ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर मामले को ढकने का आरोप भी लगाया है। तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों से इनकार किया है। सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद राज्य सरकार ने कहा था कि वह मामले की निष्पक्ष जांच में एजेंसी की मदद करेगी। गौरतलब है कि गत 21 मार्च तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं रामुपर हाट गांव के स्थानीय उपाध्यक्ष भादू शेख की मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने हत्या कर दी थी। इस हत्या के बाद भड़की भीड़ ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया था। अगले दिन पुलिस ने महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों के जले शव बरामद किए थे।

 

Tags: Central Bureau of Investigation , CBI , New Delhi , Birbhum violence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD