Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

नव नियुक्त राज्यसभा सदस्य चांसलर अशोक मित्तल का एलपीयू परिवार ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 26 Mar 2022

Last updated on: Mar 26, 2022, 00:00 IST

राज्यसभा के चुनाव प्रमाण पत्र से सम्मानित होने के बाद लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) परिसर में पहली बार आने पर; चांसलर  श्री अशोक मित्तल का विश्वविद्यालय में सभी राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों, स्टाफ-सदस्यों, शिक्षकों द्वारा  गर्मजोशी से स्वागत किया गया। प्रवेश द्वार से मुख्य उत्सव के प्रांगण - शांति देवी मित्तल सभागार तक; श्री मित्तल का जोशीला  स्वागत करने के लिए पूरा रास्ता यूनिवर्सिटी के जनसमूहों द्वारा अभिवादन करने के लिए उमड़ पड़ा।एलपीयू के परिवार के सदस्यों को  विश्वविद्यालय के गीत- "अभी तो और आगे  जाना है ..." निरंतर गाते देखा गया | सभी अपने आंतरिक आनंद को प्रकट करने  के लिए ढोल और बैग-पाइपर की थाप और धुनों पर पैर थपथपाते देखे गए और चांसलर मित्तल को राष्ट्रीय मान्यता  मिलने पर भरपूर सम्मान दिया। पूरे रास्ते फूलों की बौछार और पटाखों की गूँज खुशी व्यक्त करने के अन्य भाव थे। इस मौके पर उनके साथ प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल भी थीं।

एलपीयू में सभी को संबोधित करते हुए, चांसलर मित्तल ने स्नेह और सम्मान दिखाने के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने व्यक्त किया कि अब उन्हें बड़ी राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी गई है, और उसी के अनुसार काम करते हुए वह देश और समाज के लिए उनसे की गयी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी से उसी तरह के सहयोग की अपेक्षा की, जैसा वे वर्तमान में कर रहे हैं।गौरतलब है कि कल ही यानि 24 मार्च को श्री अशोक मित्तल को राज्यसभा के चुनाव प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया था। इस संबंध में एक रिपोर्ट भारत के चुनाव आयोग को भी भेजी गई थी। श्री अशोक मित्तल सहित आप  के पांच उम्मीदवारों ने 21 मार्च को नामांकन पत्र  दाखिल किया था और 24 मार्च को  नाम वापसी का अंतिम दिन था। आपने राज्य विधानसभा की 117 में से 92 सीटों पर जीत हासिल की है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, पार्टी नेता राघव चड्ढा, आईआईटी दिल्ली के प्रोफेसर संदीप पाठक और उद्योगपति संजीव अरोड़ा के साथ- सभी पांच विजेताओं का अब राज्यसभा में छह साल का कार्यकाल होगा।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD