Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

जामिया की वाइस चांसलर प्रोफेसर नजमा अख्तर पद्मश्री से सम्मानित

Ram Nath Kovind, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Padma Shri, Najma Akhtar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

जामिया मिलिया इस्लामिया की वाइस चांसलर प्रो नजमा अख्तर को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। साहित्य और शिक्षा के क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना था। इस अवसर पर प्रोफेसर अख्तर के परिवार से उनकी पुत्री फरहा खान और पुत्र साद अख्तर भी मौजूद थे। प्रो. अख्तर के वीसी रहते हुए जामिया विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2021 में नैक की ए प्लस प्लस रैंकिंग हासिल की है। यह किसी भी विश्वविद्यालय को मिलने वाली सर्वोच्च रैंकिंग है। जामिया विश्वविद्यालय का कहना है कि प्रोफेसर अख्तर को देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में बदलाव के लिए उन्हें एक प्रमुख शिक्षाविद् के रूप जाना जाता है। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क में जामिया को छठी (06) रैंक हासिल हुई है।

 जामिया विश्वविद्यालय ने वर्ष 2019-20 के लिए शिक्षा मंत्रालय द्वारा किए गए सेन्ट्रल यूनिवर्सिटीज परफॉर्मेश इवेल्यूशन में 95.23 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 13 नवंबर, 1953 को जन्मी प्रो. नजमा अख्तर ने एजुकेशन में ए कम्पेरेटिव स्टडी ऑन कन्वेंशनल एंड डिस्टेंस एजुकेशन सिस्टम ऑफ हायर एजुकेशन विषय पर पीएच.डी. की है। वह एम.ए. एजुकेशन और एम.एससी. बॉटनी की गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने प्रोफेसर के रूप में काम किया है तथा राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन विश्वविद्यालय (एनयूईपीए), नई दिल्ली में डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड कैपसिटी बिल्डिंग इन एजुकेशनल की अध्यक्ष भी रहीं। उन्होंने इग्नू, नई दिल्ली में डिस्टेंस एजुकेशन प्रोग्राम में सेवाएं दीं और तत्कालीन इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश में राज्य शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान की संस्थापक निदेशक रहीं। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में एक्जामिनेशन और एडमिशन कंट्रोलर के प्रतिष्ठित पद के अलावा उन्होंने डायरेक्टर एकेडमिक प्रोग्राम्स का पद भी संभाला। प्रो. अख्तर मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय हैदराबाद, दिल्ली विश्वविद्यालय, असम विश्वविद्यालय और जामिया की चयन समिति और कार्यकारी समिति में विजि़टर नॉमिनी रही हैं।

 

Tags: Ram Nath Kovind , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Padma Shri , Najma Akhtar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD