Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बांग्लादेश में मालवाहक जहाज से टकराने के बाद नौका डूबी, 6 की मौत

Hadsa World, Dhaka, Bangladesh, World News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ढाका , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के बाहर नारायणगंज जिले में रविवार को एक नौका के दूसरे जहाज से टकराने और पलट जाने के बाद बचाव दल ने एक नदी से 6 शव बरामद किए हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। नारायणगंज जिले के पुलिस प्रमुख जयदुल आलम ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि नारायणगंज जिले में शीतलाख्य नदी में मालवाहक जहाज की चपेट में आने के बाद 'एमवी अफसर उद्दीन' नाम की नौका डूब गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने उनके हवाले से कहा, "अब तक 3 महिलाओं, 2 बच्चों और एक पुरुष सहित 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं।" अधिकारी के अनुसार, करीब 25 से 30 यात्रियों को लेकर नौका दोपहर करीब 2 बजे नदी में डूब गई।

आलम ने कहा कि एक व्यक्ति के लापता होने की पुष्टि हुई है। लेकिन स्थानीय मीडिया रिपोटरे ने लापता लोगों की संख्या दर्जनों बताई और आशंका जताई कि तलाश और बचाव अभियान के जारी रहने से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बांग्लादेश की नदी पुलिस ने मालवाहक जहाज 'एमवी रूपशी-19' को जब्त कर लिया और उसके मालिक और चालक दल के 8 अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया। बांग्लादेश के जहाजरानी मंत्रालय ने लापरवाही के दावों पर गौर करने के लिए एक समिति का गठन किया है क्योंकि सोशल मीडिया पर पाए गए डूबती नौका के फुटेज में यात्रियों को दहशत में चिल्लाते हुए दिखाया गया है।

 

Tags: Hadsa World , Dhaka , Bangladesh , World News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD