Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

बांग्लादेश के तंगैल में सरियों से भरा ट्रक पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल

Tragedy, Tragedy World, Road Accident, Bangladesh, Tangail
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

तंगैल (बांग्लादेश) , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 16:04 IST

बांग्लादेश के तंगैल जिले के कालीहाटी उपजिला में सोमवार तड़के जमुना ब्रिज के पूर्वी छोर के पास लोहे की सरियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि कई घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, ट्रक में सवार लोग ईद के मौके पर उत्तरी जिलों की तरफ जा रहे थे। बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र 'द डेली स्टार' के अनुसार, तंगैल के एसपी मुहम्मद शमसुल आलम सरकार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा सोमवार सुबह 4:30 बजे ढाका-तंगैल हाईवे के सरतैल दक्षिणपारा इलाके में हुआ।

सरकार ने कहा कि मृतकों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी, जबकि पुलिस और फायर सर्विस की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। उन्होंने बताया कि लोहे की सरियों से लदा यह ट्रक यात्रियों को लेकर उत्तर की ओर जा रहा था। सरतैल दक्षिणपारा इलाके में ड्राइवर का ट्रक से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे खाई में पलट गया।

'द डेली स्टार' से बात करते हुए बांग्लादेश ब्रिज अथॉरिटी के जमुना ब्रिज साइट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सैयद रियाजउद्दीन ने बताया कि यात्री ट्रक में लदी सरियों के ऊपर बैठे हुए थे। ट्रक पलटने के बाद वे सरियों के नीचे दब गए। शुरुआती अंदेशा है कि ड्राइवर को नींद आ जाने की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं, एलेंगा हाईवे पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज एमडी शरीफ ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान हाईवे पर ट्रैफिक जाम लग गया था लेकिन बाद में यातायात सामान्य कर दिया गया।

इससे पहले मार्च में स्थानीय मीडिया ने बताया था कि ईद की छुट्टियों के दौरान बांग्लादेश के 14 जिलों में सड़क हादसों में कम से कम 40 लोगों की मौत हुई थी और 69 लोग घायल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में ही चटगांव-ढाका मेल ट्रेन की कुमिल्ला जिले के सदर दक्षिण उपजिला में एक लेवल क्रॉसिंग पर बस से टक्कर हो गई थी।

इस हादसे में कम से कम 12 लोगों की जान गई और 18 अन्य घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के हवाले से द डेली स्टार ने बताया कि चुआडांगा से लक्ष्मीपुर जा रही बस को ट्रेन करीब एक किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे के समय क्रॉसिंग पर कोई गेटमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। लापरवाही के आरोप में दो गेटमैन को निलंबित कर दिया गया था।

 

Tags: Tragedy , Tragedy World , Road Accident , Bangladesh , Tangail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD