Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

एक समाचार के पीछे होती है पत्रकार की बड़ी मेहनत : हरबंस सिंह ब्रसकोन

DIPR Himachal, Vishwa Samvad Kendra Shimla, Saraswati Vidyamandir Him Rashmi Complex Vikasnagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 20 Mar 2022

Last updated on: Mar 20, 2022, 00:00 IST

पत्रकार साल भर प्रतिदिन 24 घंटे समाचार संकलन का काम करता है। हम दिन रात जो समाचार देखते या पढ़ते हैं उसके पीछे पत्रकार की बड़ी मेहनत होती है, जो परिवार की मदद के बिना नहीं हो सकता है। निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, आईएएस हरबंस सिंह ब्रसकोन ने यह विचार विश्व संवाद केन्द्र शिमला द्वारा शिमला में आयोजित पत्रकार परिवार मिलन कार्यक्रम में रखे। उन्होंने कहा कि सूचना के युग में समाचारों का महत्व काफी बढ़ा है। हर व्यक्ति प्रातः से सायं जानना चाहता है कि उसके आसपास और पूरे विश्व भर में क्या घटित हो रहा है। ऐसे में पत्रकारों की भूमिका काफी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मीडिया अगर सकारात्मक भूमिका अदा करे तो किसी व्यक्ति, संस्था, समूह और देश को आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से समृद्ध बनाया जा सकता है। वर्तमान दौर में मीडिया की उपयोगिता और इसकी भूमिका निरंतर बढ़ती जा रही है, सूचना के इस युग में सूचना से जुड़ना प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक हो गया है, ऐसे में मीडिया कर्मियों को समाज को तथ्यों पर आधारित सूचना उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि समाज में कभी भी किसी भी तरह का भ्रम उत्पन्न न हो।कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता हार्दिक मेहता, विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी के अखिल भारतीय आईटी संगठक द्वारा विचार रखे गए। 

उन्होंने व्यक्तिगत ध्येय को साथ में रखते हुए परिवारों की सोच के आधार पर अपना जीवन जीने की सलाह दी। साथ ही विघटनकारी पत्रकारिता के स्थान पर पूरे समाज और राष्ट्र के लिए पत्रकारिता करने पर भी बल दिया।इस दौरान सरस्वती विद्यामंदिर हिमरश्मि परिसर विकासनगर में पत्रकारों व उनके परिवारों के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विश्व संवाद केन्द्र के प्रमुख डॉ. दलेल सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि हरबंस सिंह ब्रसकोन, उपाध्यक्ष यादविन्द्र सिंह चौहान ने मुख्य वक्ता हार्दिक मेहता को हिमाचली परम्परा अनुसार शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के समापन पर विश्व संवाद केन्द्र शिमला के सचिव मोती लाल ने उपस्थित पत्रकारों और उनके परिवारों सहित मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि विश्व संवाद केन्द्र शिमला ने वर्ष 2018 से होली के उपलक्ष्य पर पत्रकार परिवार मिलन कार्यक्रम शुरू किया। लेकिन कोरोना महामारी के चलते दो वर्ष ये कार्यक्रम नहीं हो सका। स्थिति में सुधार के साथ ही अब इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह बडे़ स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की संयुक्त निदेशक आरती गुप्ता भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में मीडिया व उनके परिवारों सहित करीब 100 लोगों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया व सहभोज भी किया।

 

Tags: DIPR Himachal , Vishwa Samvad Kendra Shimla , Saraswati Vidyamandir Him Rashmi Complex Vikasnagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD