Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल

 

जय राम ठाकुर ने दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Baddi, Suresh Kashyap
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बद्दी , 19 Mar 2022

Last updated on: Mar 19, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सोलन के अन्तर्गत दून विधानसभा क्षेत्र के बद्दी में 88 करोड़ रुपये की लागत की 11 विकासात्मक परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन किए।जय राम ठाकुर ने हिमुडा परिसर बद्दी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पट्टा में खंड विकास अधिकारी कार्यालय, राजकीय उच्च विद्यालय शेरा और जगजीत नगर को वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुधार को उच्च विद्यालय, मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने और राजकीय प्राथमिक विद्यालय मख्खूमाजरा को माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुविधा प्रदान करने में 12.56 करोड़ रुपये की लागत से बद्दी-बरोटीवाला सड़क पर बलाड़ खड्ड पर निर्मित फुटपाथ वाला डबल लेन पुल सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण के लिए बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण ने निधि प्रदान की और इसका निर्माण राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है, लेकिन सौभाग्यवश हम इस स्थिति से बाहर निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय नरेन्द्र मोदी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है। उन्होंने कहा कि देश ने सफलतापूर्वक विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलाया और हिमाचल प्रदेश इस अभियान में शत-प्रतिशत लक्षित पात्र आबादी के टीकाकरण में  अग्रणी बना।

जय राम ठाकुर ने कांग्रेस नेताओं पर वैक्सीन के सुरक्षित होने के संबंध में लोगों को भ्रमित करने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब वही नेता वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाने के उपरान्त बूस्टर डोज की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर कोरोना विषाणु के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों में जन सहभागिता के लिए लोगों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान महिला मंडलों, आशा कार्यकर्ताओं और अन्य गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा बनाए गए लाखों मास्क लोगों में निःशुल्क बांटे गए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा के प्रदर्शन से कांग्रेस नेता चकित हैं। उन्होंने कहा कि इन राज्यों के लोगों ने कांग्रेस को नकारते हुए केंद्र एवं राज्य सरकारों की नीति एवं कार्यक्रमों में अपनी आस्था प्रकट की है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने जनकल्याण के लिए कुछ नहीं किया जबकि वर्तमान राज्य सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं। उन्होंने इस अवसर पर चार साल के दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की।

जय राम ठाकुर ने बद्दी-बरोटीवाला मार्ग पर बलाड़ खड्ड पर 12.56 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फुटपाथ वाले डबल लेन पुल, बद्दी मंे 1.75 करोड़ रुपये के निरन्तर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशन, 12.50 करोड़ रुपये की लागत से मानपुरा-धर्मपुर मार्ग के सुदृढी़करण एवं सुधार कार्य, 1.95 करोड़ रुपये की लागत से चनाल मजरा सम्पर्क मार्ग पर पुल, 2.31 करोड़ रुपये की लागत से उठाऊ जल आपूर्ति योजना धेला, बद्दी में 4.50 करोड़ रुपये के अग्निशमन केंद्र के भवन तथा तहसील बद्दी के किशनपुरा में  3.16 करोड़ रुपये की लागत से महिला आरक्षियों के लिए बैरक व एनजीओ के लिए बैरक का लोकापर्ण किया।मुख्यमंत्री ने 49 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी किए जिसमें 1.57 करोड़ रुपये की ट्यूबवेल की विभिन्न जलापूर्ति योजनाओं की पंपिंग मशीनरी की प्रतिस्थापना और स्वचालन, तहसील बद्दी के बौणी, भटौली के बलाड़ खड्ड पर 7.81 करोड़ रुपये का चैक डैम, 31.75 करोड़ रुपये की उठाऊ जल आपूर्ति योजना दूमनवाला, बरोटीवाला, कोटिया, मंधाला, लंदेवाल, अमरू व बवासनी के संवर्द्धन कार्य तथा 7.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले बीबीएनडीए के कार्यालय भवन की आधारशिला रखी।इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनैतिक संगठनों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विकासात्मक मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रहने के लिए भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष उपलब्धियों से भरे रहें हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में प्रस्तुत बजट 2022-23 में समाज के हर वर्ग का कल्याण सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए पहली बार बजट में जेन्डर बजटींग का कम्पोनंट शामिल किया गया है।दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा दून विधानसभा क्षेत्र में 11 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकापर्ण व शिलान्यास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने गरीब व जरूरतमद लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की पहल के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों की भी जानकारी प्रदान की।जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैनी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर तथा विनोद चन्देल, राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा डॉ. डेजी ठाकुर, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, जोगिन्द्रा सैन्ट्रल सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेश भारतीय, राज्य भाजपा उपाध्यक्ष रतन पाल, बी.बी.एन.डी.ए. की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रिचा वर्मा, बद्दी के पुलिस अधीक्षक मोहित चावला भी अन्य सहित उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Baddi , Suresh Kashyap

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD