Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत पंजाब पहली से बारहवीं कक्षा तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को मुख्य विषय के रूप में शामिल करने वाला भारत का पहला राज्य बना : हरजोत सिंह बैंस अमृतसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री की तीर्थ यात्रा बस पर किया हमला मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत छह महीनों में 2,300 डायबिटीज़ रोगियों का कैशलेस इलाज,₹6.5 करोड़ का उपचार कवर भारत को विकसित बनाने के लिए अच्छी शिक्षा जरूरी, दिल्ली के बाद पंजाब में भी शानदार शिक्षा दे रही "आप" सरकार- अरविंद केजरीवाल भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग

 

नई राजस्थान रॉयल्स टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित : मुख्य कोच कुमार संगकारा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, Rajasthan Royals, Kumar Sangakkara
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Mar 2022

Last updated on: Mar 17, 2022, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा ने गुरुवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन में एक नई लुक वाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। फ्रेंचाइजी को इस नए रूप में बदलने के लिए प्रमुख लोगों में से एक श्रीलंका के पूर्व कप्तान एक रोमांचक सीजन की उम्मीद कर रहे हैं। संगकारा ने कहा, "हम जानते हैं कि हमें अपनी टीम के साथ ऑफ-सीजन में काफी काम करना था। मुझे लगता है कि हम उन प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने में कामयाब रहे, जिन पर हमें ध्यान देने की आवश्यकता थी। जब खिलाड़ियों के मेगा नीलामी में चयन की बात आती है, तो हमारे पास एक उचित प्रक्रिया थी।" नए रूप वाली टीम पर टिप्पणी करते हुए संगकारा ने बताया, "हमारे पास युजवेंद्र चहल और अश्विन में ऑफ स्पिन और लेग स्पिन के मामले में आईपीएल में दो सर्वश्रेष्ठ स्पिनर हैं। हमें कई रोमांचक क्रिकेटर होने के साथ हर विभाग में गहराई हासिल की है।"

श्रीलंकाई दिग्गज ने कहा, "हमें भारत से भी कुछ रोमांचक और युवा क्रिकेटर मिले हैं। मुख्य बात यह है कि हमारे पास एक बहुत ही सक्षम टीम है। हमने भूमिका के लिए सही खिलाड़ियों को प्राप्त करने की कोशिश की। लेकिन अब, मुख्य बात चाहे जो भी टीम हो, मैदान पर वास्तविक मैच में प्रदर्शन करना है।" अपने हमवतन लसिथ मलिंगा और पैडी अप्टन को रॉयल्स के कोचिंग स्टाफ में शामिल करने के बारे में बताते हुए श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने कहा, "मेरा काम वास्तव में अपने या उन लोगों के माध्यम से फ्रेंचाइजी में मूल्य जोड़ना है। उनका अपनी-अपनी टीमों के साथ शानदार करियर रहा है और खिताब के लिए टीम में योगदान दे सकते हैं।"यह पूछे जाने पर कि टीम ने पिछले सीजन के निराशाजनक अभियान के दूसरे भाग से क्या सीखा, तो कुमार ने कहा, "मुझे लगता है कि इसके कई अलग-अलग कारण थे, सिर्फ एक या दो नहीं। 

चाहे वह खिलाड़ी की अनुपलब्धता हो, विभाजित टूर्नामेंट, बड़ा ब्रेक और बल्लेबाजी या गेंदबाजी के मामले में मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं करना रहा है। लेकिन यह सब अब अतीत की बातें हैं और इसलिए टीम बदल गई है। अब हम आने वाले कुछ हफ्तों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" अपने अच्छे दोस्त और राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज शेन वार्न के बारे में बात करते हुए पूर्व बल्लेबाज ने कहा, "यह क्रिकेट की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है, क्योंकि वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जिसमें बहुत ज्ञान था। वह एक बहुत अच्छे दोस्त थे और मैंने वास्तव में उसके साथ अपने समय का आनंद लिया, जब हम बातचीत करते थे। मुझे लगता है कि हर कोई उन्हें याद करेगा।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , Rajasthan Royals , Kumar Sangakkara

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD