Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हेमा मालिनी ने पीएम मोदी से की मांग- गोवर्धन, बरसाना और वृंदावन में काशी विश्वनाथ की तरह मिलें सुविधाएं

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi, Hema Malini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर गोवर्धन, बरसाना और वृंदावन के मंदिरों में भी सुविधाएं देने की मांग की है। मथुरा से भाजपा की लोक सभा सांसद हेमा मालिनी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस मांग को लेकर एक पत्र भी सौंपा। हेमा मालिनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर की तरह ही गोवर्धन के श्री गिरिराज जी दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर और वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में उचित व्यवस्था की जाए, सुविधाएं मुहैया कराई जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान यह मांग पत्र सौंपते हुए तस्वीर ट्वीट कर हेमा मालिनी ने कहा, मैंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र सौंप कर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के समान ही गोवर्धन के श्री गिरिराज जी दान घाटी मंदिर, बरसाना के श्रीजी मंदिर और वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी मंदिर में उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। 

ये सभी मथुरा जिले में है।  आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान मथुरा एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ भाजपा के तमाम बड़े नेता चुनावी मंचों से अयोध्या और काशी की तर्ज पर मथुरा का भी विकास करने का वादा किया करते थे। स्थानीय सांसद हेमा मालिनी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से यह मांग करने से यह साफ नजर आ रहा है कि मथुरा जिले के तमाम बड़े और लोकप्रिय मंदिरों का विकास भाजपा का बड़ा एजेंडा बन चुका है।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Hema Malini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD