Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर

 

कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कृषि विभाग की पांच और पशुपालन विभाग की छः डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सेवाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया

Virender Kanwar, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज यहां से कृषि विभाग की पांच और पशुपालन विभाग की छः (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) सेवाओं का ऑनलाइन उद्घाटन किया।इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कृषि विभाग की पांच सेवाएं जिनमें मुख्यमंत्री नूतन पॉलीहाउस परियोजना, मुख्यमंत्री ग्रीन हाउस नवीनीकरण योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, एंटी हेल नेट योजना तथा राज्य कृषि यंत्रीकरण कार्यक्रम और पशुपालन विभाग की छः सेवाएं जिनमें सामान्य बीपीएल के तहत गर्भवती देसी व स्वदेशी गायों के राशन का रख-रखाव, हिम कुक्कुट पालन योजना, कृषक बकरी पालन योजना, एससीएसपी के अन्तर्गत गर्भवती देसी व स्वदेशी गायों के राशन का रख-रखाव, भेड़ प्रजनकों को अनुदानित मेढ़े के प्रावधान की योजना तथा उत्तम पशु पुरस्कार योजना को इसके अन्तर्गत लाया गया है।उन्होंने कहा कि आवेदक अब इन सेवाओं के लिए हिमाचल ऑनलाइन सेवा (ई-डिस्ट्रिक्ट) पोर्टल https://edistrict.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और उन्हें संबंधित कार्यालय जाने की भी आवश्यकता नहीं है। 

यह सेवाएं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा एचपीएससीडीसी के माध्यम से विकसित की गई हैं।उन्होंने कहा कि इन ऑनलाइन सेवाओं के उपरान्त अब आवेदकों को डीबीटी योजना के लिए आवेदन करने कहीं नहीं जाना होगा और एक बार लॉगिन का उपयोग करके कई योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक करने की भी सुविधा दी गई है। आवेदक लोकमित्र केंद्र, ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से अथवा सीधे स्टैंडअलोन बेबसाइट पर भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के उपरान्त प्रत्येक चरण में सन्देश (एसएमएस) के माध्यम से सूचना प्रदान की जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के साथ पारदर्शी अनुमोदन प्रक्रिया, ऑनलाइन भुगतान का विकल्प तथा स्वीकृति और समझौते जैसे महत्त्वपूर्ण दस्तावेज ऑनलाइन डाउनलोड करने की भी सुविधा रहेगी। उन्होंने कहा कि विभाग के स्तर पर ऑनलाइन आवेदन की समीक्षा, आवेदन के प्रसंस्करण में पारदर्शिता, पहले आओ पहले पाओ आधार पर प्रक्रिया, कागज रहित आवेदन प्रक्रिया सहित रिपोर्टिंग में भी सुविधा रहेगी।इस अवसर पर प्रधान सचिव (आईटी) रजनीश, सचिव पशुपालन डॉ. अजय कुमार शर्मा, सचिव कृषि राकेश कंवर, कृषि निदेशक एन.के. धीमान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Virender Kanwar , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD