Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

'द कपिल शर्मा शो' विवाद पर अनुपम खेर ने दी सफाई

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Anupam Kher, The Kapil Sharma Show
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में घिर चुके हैं। इस बार वो 'द कश्मीर फाइल्स' की वजह से लगातार ट्रोल हो रहे हैं। दरअसल, 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर के कपिल शर्मा पर आरोप लगाया था कि कपिल ने अपने शो में उनकी फिल्म को प्रमोट करने के लिए नहीं बुलाया था। उनके इस ट्वीट को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कई यूजर्स ने तो कपिल शर्मा के शो को बॉयकाट तक करने की बात भी कही थी। अब 'द कश्मीर फाइल्स' के अभिनेता अनुपम खेर ने गलतफहमी को स्पष्ट करते हुए एक बयान दिया है। अभिनेता ने कहा कि "उन्हें शो में आमंत्रित किया गया था, लेकिन फिल्म एक गंभीर मुद्दे पर बनी है, इसलिए मैं शो का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। यह कॉमेडी से संबंधित नहीं है। यह फिल्म के बारे में बात करने के लिए सही मंच नहीं था।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं 2-4 बार उस शो में जा चुका हूं। यह एक मजेदार शो है।" यह सब तब शुरू हुआ जब विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया कि वह 'द कपिल शर्मा शो' पर फिल्म का प्रचार क्यों नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें शो में आमंत्रित नहीं किया गया, क्योंकि उनकी फिल्म में बड़ी स्टारकास्ट नहीं है। यहां से चीजे बिगड़ने लगी और इंटरनेट पर कई लोगों ने शो का बहिष्कार करना शुरू कर दिया। अभिनेता ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि कपिल का हमारे प्रति या फिल्म के प्रति कोई द्वेष है।" 'द कश्मीर फाइल्स' में दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी भी हैं और यह 1990 के दशक में घाटी से कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन से संबंधित है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Anupam Kher , The Kapil Sharma Show

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD