Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें PEC ने जॉइंट रीसर्च और अकादमिक सहयोग के लिए श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू), कटरा, जम्मू के साथ MoU किया साइन ''यह आनंद, हर्ष और उल्लास का अवसर है'' : प्रोफेसर (डॉ.) बलदेव सेतिया, निदेशक पीईसी रति गलानी: इंडियन एंटरटेनमेंट की ट्रेलब्लेज़र को विजनरी लीडर्स ऑफ भारत 2024 पुरस्कार से सम्मानित किया गया 'हीरामंडी' के विशेष प्रीमियर में एक करोड़ की पोशाक पहनी उर्वशी रौतेला ने फ़िल्म 'टिप्पसी' के हरियाणवी किरदार में कायनात अरोड़ा ने जमाया रंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान

 

स्मार्ट सिटी के तहत 116 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण : किशन कपूर

कहा.......धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से रखता है अहम स्थान

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 10 Mar 2022

सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आम जनमानस की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए ताकि विकास कार्र्याे को गति दी जा सके। किशन कपूर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।कपूर ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 116 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि 166 करोड़ की 27 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि 116 करोड़ की 17 परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने अधिकरियों को स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न वार्डों में किये जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कहा कि जिन ठेकेदारों को कार्य हेतू टेंडर दिये गयेे हैं और उन्होंने कार्य शुरू नहीं किये हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाए।उन्होंने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत बेहतर कार्य किए जा रहे हैं तथा इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करके परियोजनाओं के उचित कार्यान्वयन के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि बेहतरीन स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने जनसेवाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सेवा प्राप्त करने की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम, सटीक और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने योजनाओं को लागू करने में आ रही अड़चनों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से लोगों के व्यापक हित में बेहतर समन्वय और पूरे समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया।कपूर ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला राज्य के सबसे जीवंत शहर के रूप में उभरा है, जो हर साल न केवल देश बल्कि विदेशों से भी लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट इस शहर को विदेशी और घरेलू पर्यटकों के लिए अधिक सुंदर और आकर्षक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है साथ ही स्थानीय लोगों को आधुनिक नागरिक सुविधाओं के साथ-साथ रोजगार के भी अवसर भी प्रदान कर रहा है। इससे पूर्व स्मार्ट सिटी के प्रबन्ध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यन्वित किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्यों ने भी स्मार्ट सिटी के विकास के लिए अपने-अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।इस अवसर पर नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, विभिन्न वार्डों के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिनि तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD