Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

सांसद आदर्श गांव योजना के तहत पांच पंचायतें चयनित : इंदू गोस्वामी

Indu Goswami, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 09 Mar 2022

Last updated on: Mar 09, 2022, 00:00 IST

सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत कांगड़ा जिला की पांच पंचायतें चयनित की गई हैं इन पंचायतों के विकास के लिए ग्रामीण विकास प्लान तैयार करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं। यह जानकारी राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर के सभागार में सांसद आदर्श गांव योजना के तहत कार्ययोजना तैयार करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। राज्यसभा सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि कांगड़ा जिला के लंबागांव की जांगल पंचायत, धीरा ब्लाक की राख पंचायत, बैजनाथ की ननाहर, सेहल तथा इंदौरा की गंडरा पंचायत को सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत शामिल किया गया है इन पंचायतों के विकास पर विशेष बल दिया जाएगा इस के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं आम जनसमुदाय की सहभागिता के साथ विकास प्लान तैयार किया जाएगा ताकि इन पंचायतों को चरणबद्व तरीके से विकसित किया जा सके। राज्यसभा सांसद ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन पंचायतों में विकास के निर्धारित मापदंडों के अनुसार बेस लाइन सर्वे किया जाए तथा उसी के आधार पर विकास प्लान तैयार किया जाए।

सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि इन पंचायतों में केंद्र सरकार प्रयोजित तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का क्रिर्यान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा इसमें महिला सशक्तिकरण के साथ साथ प्रत्येक गरीब परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए स्वरोजगार के विकल्पों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में सुगम केंद्र खोलने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे, सुगम केंद्रों में विभिन्न योजनाओं सहित आवश्यक जानकारियां ग्रामीणों को उपलब्ध रहेंगी। सांसद इंदू गोस्वामी ने कहा कि सांसद आदर्श गांव योजना के तहत चयनित पंचायतों में विकास कार्यों की नियमित तौर पर समीक्षा भी की जाएगी तथा इन पंचायतों में जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाएंगे ताकि ग्रामीणों को सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी मिल सके।इस अवसर पर उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित पंचायतों का समुचित विकास सुनिश्चित किया जाएगा इस के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं के शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवों को पंचायत स्तर पर सभी परिवारों की सूची सहित रजिस्टर तैयार करने के लिए कहा गया है इसमें लाभार्थी परिवारों का भी ब्यौरा संकलित करने के लिए कहा गया है ताकि विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित लोगों की पहचान की जा सके और उन तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।इससे पहले एडीसी राहुल कुमार ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए सांसद आदर्श ग्राम योजना को लेकर प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत की। इस अवसर पर विभिन्न विकास खंडों के विकास खंड अधिकारी, चयनित पंचायतों के पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

Tags: Indu Goswami , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD