Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा पर भरोसे के लिये मतदाताओं का शुक्रिया : अमित शाह

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Mar 2022

Last updated on: Mar 10, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करने के लिये धन्यवाद दिया। केंद्रीय मंत्री ने लगातार कई ट्वीट करके कहाए उत्तर प्रदेश में भाजपा की भव्य जीत गांवों, गरीबों और किसानों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण की योजना के प्रति अगाध भरोसे की जीत है। मतदाताओं ने निडर और भ्रष्टाचारमुक्त योगी आदित्यनाथ सरकार के प्रति अपने भरोसे को दोबारा चुना है। मैं लोगों को इस बड़ी जीत के लिये तहेदिल से धन्यवाद देता हूं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह और पार्टी कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी और कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिये प्रतिबद्ध है। शाह ने गोवा के मतदाताओं को आश्वासन दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा पर भरोसा बनाये रखने के लिये गोवा की जनता के प्रति शुक्रगुजार हूं। डॉ प्रमोद सावंत और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई। मणिपुर के मतदाताओं को धन्यवाद देते हुये शाह ने कहा, धन्यवाद मणिपुर। एक संपन्न पूर्वोत्तर के नरेंद्र मोदी के संकल्प ने उन्हें इस क्षेत्र के लोगों के दिल में विशेष स्थान दिया है। यह जीत उसी का सबूत है। मुख्यमंत्री वीरेन सिंह जी, शारदा देवी जी और हमारे कार्यकर्ताओं को बधाई। केंद्रीय मंत्री ने उत्तराखंड के लोगों को भी शुक्रिया अदा कि उन्होंने भाजपा को दोबारा सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने लिखा, देवभूमि ने विकास और प्रधानमंत्री की अगुवाई में भाजपा सरकार के जनकल्याण कार्योँ के प्रति अपने भरोसे को बनाये रखा है।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD