Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया

Suresh Bhardwaj, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज शिमला के गेयटी थियेटर में वस्तु मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश राज्य हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।शहरी विकास मंत्री ने अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हथकरघा एवं हस्तशिल्प उद्योग से हमारे ग्रामीण परिवेश की महिलाएं सीधे तौर पर जुड़ी हैं और अपने परिवार की आर्थिकी सुदृढ़ करने के साथ ही पारम्परिक हिमाचली हस्तकला के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान सभी व्यवसायों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और इस तरह की प्रदर्शनियों के माध्यम से बुनकरों को अपने उत्पादों के विपणन के लिए एक मंच उपलब्ध होता है। इस प्रदर्शनी में राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत बुनकरों के उत्पाद बिक्री के लिए रखे गए हैं।उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बुनकरों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है और दस्तकारों एवं बुनकरों की सहायता के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगभग 15 हजार लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं। हथकरघा उद्योग को युवा वर्ग की पसंद बनाने के लिए विभिन्न डिजाइनर अग्रणी संस्थाओं के साथ कार्य कर रहे हैं और उत्पादों को युवाओं की रूचि के अनुरूप बनाने के लिए प्रयत्नशील हैं। मूल हथकरघा उत्पादों में स्थानीय ऊन, याक वूल, अंगोरा वूल एवं मरीनो वूल का प्रयोग होता है, जोकि मंहगा धागा है।उन्होंने कहा कि कुल्लू व किन्नौरी शॉल के डिजाइन को जीआई मार्क मिला है और प्रदेश सरकार अन्य उत्पादों को भी इसके अन्तर्गत लाने के लिए प्रयासरत है।हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम की प्रबन्ध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि  8 मार्च से 14 मार्च, 2022 तक आयोजित इस प्रदर्शनी में वही बुनकर पात्र हैं, जिनके पास केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत हैंडलूम मार्क है या उन्होंने इसके लिए आवेदन किया है।इस सात दिवसीय प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए 25 बुनकरों को अपने उत्पाद सीधे ग्राहकों को बेचने का अवसर उपलब्ध करवाया गया है। योजना के अन्तर्गत पात्र बुनकरों को 500 रुपये प्रतिदिन की दर से दैनिक भत्ता और 4 हजार रुपये यात्रा भत्ता एवं सामान ढुलाई के रूप में दिया जाएगा।इस अवसर पर हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, शिमला नगर निगम की महापौर सत्या कौंडल, उप-महापौर शैलेन्द्र चौहान सहित अन्य पार्षद व गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

Tags: Suresh Bhardwaj , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Bikram Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD